Bharti Singh on son: बॉलीवुड और टीवी जगत में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भारती सिंह ने भी अपने घर पर बप्पा की मूर्ति को स्थापित किया। इस मौके पर भारती सिंह अपने मंदिर के खास दर्शन कराए। भारती सिंह ने इस मौके पर कहा कि, 'मेरे बेटे का नाम गोला इतना फैल गया है। उसका असली नाम लक्ष्य है। वह बड़ा होकर हम पर खूब चिल्लाएगा कि लड़कियां मुझसे कहती हैं कि हे गोला आई लव यू। गोला नाम बेहद अजीब लगेगा। हम लोग लक्ष्य बोलना शुरू कर देते हैं।' भारती सिंह से पूछा गया कि उन्होंने क्या मन्नत मांगी तो उन्होंने कहा, 'मैंने केवल सभी की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना की है। उनकी कृपा से मुझे बेहतरीन काम मिल रहा है। हमें कुछ होता है तो हम सह लेते हैं लेकिन, परिवार को कुछ तकलीफ होती है। मैं बप्पा से यही कहूंगी कि मेरी फैमिली को बहुत सारा आशीर्वाद दें।'
भारती सिंह का दावा, इस कारण बड़ा होकर अपने माता-पिता पर खूब गुस्सा करेगा बेटा गोला
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Sep 2, 2022, 10:08 PM IST
