टीवी मसाला

Urfi Javed ने पहनी बोल्ड भगवा रंग की ड्रेस, गुस्साए लोग बोले 'बस ये नहीं करना था तुमको...'

Urfi Javed in Bhagwa Dress: टीवी अदाकारा उर्फी जावेद (Urif Javed) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भगवा रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद को भगवा ड्रेस में देखकर लोग भड़क उठे हैं और लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं। उर्फी जावेद पर कई लोग जानबूझकर विवाद खड़ा करने का आरोप लगा रहे हैं।

Image

Urfi Javed ने पहली बोल्ड भगवा रंग की ड्रेस, गुस्साए लोग बोले 'बस ये नहीं करना था तुमको...'

Urfi Javed in Bhagwa Dress: टीवी अदाकारा उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भगवा रंग की बोल्ड ड्रेस पहने देख रही हैं। उर्फी जावेद (Urif Javed) अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बोल्ड ड्रेस में वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिनकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ता है लेकिन इस बार उन्होंने ऐसे रंग की ड्रेस पहनी है, जिसकी वजह से लोग भड़क उठे हैं। उर्फी जावेद को बोल्ड भगवा रंग की ड्रेस में देखकर लोग बोल रहे हैं कि उन्हें बस ऐसा नहीं करना चाहिए था क्योंकि ये रंग उनकी आस्था से जुड़ा हुआ है। उर्फी जावेद ने जैसे ही वीडियो शेयर की, वैसे ही लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दी है।

एक व्यक्ति ने उर्फी जावेद की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'उर्फी जी आपको भगवा रंग नहीं पहनना था। अब आप गए काम से... आपका भी बायकॉट होगा अब..।' तो दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'ये सिर्फ कंट्रोवर्सी के लिए भगवा रंग पहन रही है। इसको लोगों की अटेंशन चाहिए।' वैसे ऐसा नहीं है कि सभी लोग उर्फी जावेद की टांग खींच रहे हैं। ऐसे भी कई लोग हैं जो उर्फी जावेद का सपोर्ट कर रहे हैं। उर्फी जावेद को सपोर्ट करने वाले एक व्यक्ति ने लिखा है, 'उर्फी दीदी आप टेंशन न लो, लोगों का काम है बोलना और वो बोल रहे हैं। आप इन लोगों की बातें दिल पर मत लेना। इन लोगों की दुनिया ही ट्रोलिंग के आसपास घूमती है...।'

पठान विवाद से जुड़ा है भगवा रंग

उर्फी जावेद से पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भगवा रंग की बिकिनी पहनकर विवाद में फंस चुकी हैं। दीपिका पादुकोण को भगवा बिकिनी में देखकर लोग पठान (Pathaan) को बैन करने की मांग कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण के बाद उर्फी ने भगवा रंग की ड्रेस पहनकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि उर्फी जावेद कैसे लोगों से निपटेंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article