टीवी मसाला

Dussehra पर 'रावण अल्ट्रा प्रो मैक्स' बनकर आईं उर्फी जावेद, Video देख लोगों ने उड़ाई खिल्ली

Urfi Javed Become Ravan Ultra Pro Max On Dussehra: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने हमेशा ही अपने अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं दशहरे के खास मौके पर उर्फी जावेद ने ऐसा लुक अपनाया है, जिसे देख लोगों ने उन्हें 'रावण अल्ट्रा प्रो मैक्स' का टैग दे दिया।

Image

Urfi Javed ने दशहरे पर अपनाया युनीक स्टाइल

Urfi Javed Become Ravan Ultra Pro Max On Dussehra: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने हमेशा ही अपने अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल से सुर्खियां बटोरी हैं। उर्फी जावेद कई बार इस ड्रेसिंग स्टाइल के लिए लोगों के निशाने पर भी आ जाती हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं हाल ही में दशहरे के खास मौके पर भी उर्फी जावेद ने ऐसा अतरंगी स्टाइल अपनाया है, जिसे देख लोगों की हंसी बंद होने का नाम नहीं ले रही है।

दरअसल, उर्फी जावेद (Urfi Javed) वीडियो में गॉगल्स पहने दिखाई दीं। लेकिन इस गॉगल्स के साथ-साथ दस गॉगल्स और चिपके हुए थे, मानो किसी ने रावण के लिए यह तैयार किया हो। इसके अलावा उर्फी जावेद के टीशर्ट ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा, जिसपर साफ-साफ 'नंगा नाच' लिखा हुआ था। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा, "किसी की तरह दिख रही हूं...।" उर्फी जावेद का यह वीडियो देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

उर्फी जावेद को यूजर्स ने बताया 'रावण अल्ट्रा प्रो मैक्स'

उर्फी जावेद का वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "रावण अल्ट्रा प्रो मैक्स 1080p।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "रावण में लाख बुराई थी, लेकिन उसने कभी भी तुम्हारे जैसी हरकतें नहीं कीं।" उर्फी जावेद की खिल्ली उड़ाने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने लिखा, "ध्यान रखना, कहीं कोई रावण समझकर तुम्हें जला न डाले।" बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद के युनीक स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा हो।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article