टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2 फेम अभिषेक मल्हान को अफ्रीका में लगा तगड़ा चूना, बैग से चोरी हुए 1.5 लाख रुपये

Bigg Boss OTT 2 Fame Abhishek Malhan 1.5 Lakh Stolen: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के जरिए जबरदस्त पहचान बनाने वाले अभिषेक मल्हान को अफ्रीका में जबरदस्त चूना लगा है। दरअसल, उनके बैग से ही 1.5 लाख रुपये गायब हो गए हैं, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।

Image

अभिषेक मल्हान को लगा 1.5 लाख का चूना

Bigg Boss OTT 2 Fame Abhishek Malhan 1.5 Lakh Stolen: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के जरिए जबरदस्त पहचान बनाने वाले अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) पर गाज गिर गई है। दरअसल, अभिषेक मल्हान को अफ्रीका में लाखों रुपये की चपत लगी है। हैरत की बात तो यह है कि अभिषेक मल्हान के बैग से ही किसी ने बड़ी मात्रा में पैसे गायब कर दिये। इस बात का खुलासा खुद 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम अभिषेक मल्हान ने अपनी मम्मी डिंपल मल्हान के यू-ट्यूब चैनल से किया है।

अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने बताया कि उनके पास 1.5 लाख रुपये कैश थे और यह पहली बार था जब वह इतनी बड़ी मात्रा में अपने साथ पैसे लेकर चल रहे थे। इस बारे में बात करते हुए अभिषेक मल्हान ने कहा, "मेरे पास डेढ़ लाख रुपये कैश था। मुझे आईफोन के लिए भुगतान करना था जो मैंने किसी को तोहफे में देने के लिए खरीदा था। लेकिन मैंने देखा कि बैग में मेरे पैसे हैं ही नहीं और वो पूरा खाली था। मेरा दिल इस वक्त बहुत घबरा रहा है।"

अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने बताया कि उनके पिता ने पहले ही उन्हें चेतावनी दे दी थी कि वह पैसे संभालकर रखें। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "पापा ने मुझे पहले ही कहा था कि मुझे पैसे संभालकर रखने हैं और अब मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा कि पैसों के साथ हुआ क्या। मुझे नहीं लग रहा था कि मैं इतनी बड़ी घटना का शिकार हो जाऊंगा। ये बहुत ही डरावना है और मुझे समझ नहीं आ रहा कि अब मैं क्या करूं। काश कि मैं थोड़ा और सतर्क होता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article