Urfi Javed Childhood: सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने फैशन के चक्कर में हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं, वह बोल्ड आउटफिट की वजह से भी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। इसके साथ ही उर्फी जावेद अपने बेबाक बयानों की वजह से भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके पहनावे की वजह से उर्फी को काफी ट्रोल भी किया जाता है। लोग उनकी आउटफिट आइडिया का काफी मजाक उड़ाते हैं, वह कभी बांस की टोकरी से आउटफिट बना देता हैं, तो कई सफेद रंग की टेप से। इस बीच कई लोग ऐसे भी हैं तो उर्फी जावेद की तारीफ करते नहीं थकते हैं। उनके फैंस का मानना है कि जिस तरह से उर्फी कॉन्फिडेंस से अपनी बात रखती हैं, उसके लिए काफी हिम्मत की जरूरत होती है।
कई फैंस के मन में यह सवाल होता है कि आखिर वह ऐसे कपड़े पहनती क्यों हैं? इसका सवाल का जवाब उनके बचपन में छुपा हुआ है। अब उर्फी ने खुद इस बारे में खुलासा किया है।
उर्फी जावेद ने सहे पिता के जुल्म
अपने बचपन के बारे में बात करते हुए उर्फी जावेद ने कहा, 'मेरा बचपन बेहद बुरा था, कुछ ही ऐसी चीजें थीं जो मुझे अच्छा महसूस करवाती थी, उनमें से एक था अच्छा दिखना और फैशन। मैं बचपन से ही कपड़ों से कुछ चीज बनाकर पहनना पसंद करती थी, मेकअप और फैशन में ही मेरी जान बसती थी। जब सब कुछ गलत होता था तो मैं तैयार होकर खुद को आईने में देखती थी जिससे मुझे अच्छा फील होता था'
इसके साथ ही उर्फी जावेद ने आगे कहा, 'यही वो वजह है कि बचपन से ही फैशन मेरे लिए अच्छा फील करने का एक जरिया है।' बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन की वजह से ही ट्रोल हो जाती हैं। लोग उनपर कई प्रकार के आरोप भी लगाते हैं। बावजूद इसके उर्फी जावेद बेबाक अंदाज से सभी का डटकर सामना करती हैं।
