Urfi Javed Gets Big Project: उर्फी जावेद हमेशा अपने बोल्ड और वियर्ड फैशन सेंस की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि स्टंट आधारित रियलिटी शो, खतरों के खिलाड़ी 13 में उर्फी जावेद शामिल होने वाली हैं। रियलिटी शो के आगामी सीजन के लिए उर्फी को अप्रोच किया गया है और उन्होंने शो को हां बोल दिया है। अब अभिनेत्री के करीबी सूत्रों ने ईटाइम्स टीवी को बताया कि उर्फी जावेद बहुत लंबे समय से खतरों के खिलाड़ी 13 की टीम के साथ बातचीत कर रही थी और वह भी इस शो को करने की इच्छुक थी, लेकिन दुर्भाग्य से वह ऐसा नहीं कर सकी हैं।
उर्फी जावेद एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए किसी के साथ बातचीत कर रही थी। जो कि खतरों के खिलाड़ी के प्रस्ताव को स्वीकार करने से ठीक पहले तय हो गया था, इसलिए उर्फी जावेद को शो पर हस्ताक्षर करना छोड़ना पड़ा। हालांकि, अभिनेत्री अपने बड़े प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं और जल्द ही अपने प्रशंसकों के साथ इस खबर को शेयर करेंगी।
उर्फी करियर में काफी अच्छा कर रही है। वह हाल ही में एक साउथ मैगजीन के डिजिटल कवर पर डिजाइनर कपड़ों के साथ नजर आईं। वह अपने नए कलेक्शन के लिए प्रसिद्ध डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के लिए मॉडल भी बनी थीं। तब एक तस्वीर शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा था, 'अबू जानी संदीप खोसला द्वारा तैयार किए जाने पर मैं रोमांचित हूं। वे जो करते हैं उसमें माहिर हैं और मैं जो हूं उसकी स्वीकृति के साथ मुझे और अधिक सशक्त महसूस कराया है। पहले कोई भी डिजाइनर मुझे कपड़े नहीं देता था, इसलिए मैंने अपने कपड़े बनाने शुरू कर दिए। अबू और संदीप ने मेरे लिए इसे बदल दिया।' आपको बता दें, उर्फी को आखिरी बार स्प्लिट्सविला एक्स 4 में मिसचीफ मेकर के रूप में देखा गया था।
