urfi javed new outfit Video: उर्फी जावेद (Uorfi Javed Birthday) सोशल मीडिया की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी और बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट रही हैं। हालांकि उर्फी जावेद अपने फैशन स्टेटमेंट और अतरंगी आउटफिट के अलावा अपने बेबाक बयानों के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं। बिग बॉस फेम उर्फी जावेद अपने अनोखे और बोल्ड फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। कुछ दिन पहले ही उर्फी ने टॉपलेस होकर सभी को दिवाली की बधाई दी थी। इस वीडियो ने फैंस का खूब ध्यान खींचा था। अब उर्फी ने एक बार फिर पुराने रेडियो टेप का इस्तेमाल कर एक एक्सक्लूसिव लुक तैयार किया है।
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शुरुआत में वह एक रेडियो के बगल में बैठकर अंग्रेजी गाने 'स्टीरियो हार्ट्स' का आनंद लेती नजर आ रही हैं। कुछ सेकंड के बाद, वह एक ड्रेस बनाने के लिए इसका उपयोग करके सभी को दंग कर देती हैं।
तरह-तरह की चीजों से अनोखे आउटफिट बनाना पसंद करने वालीं उर्फी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आप लोग कभी अंदाजा नहीं लगा सकते थे!!! पुरानी कैसेट की रीलों से बनाई ड्रेस! रीलों के लिए रीलों की पोशाक।'
उर्फी जावेद के इस नए आउटफिट को प्रशंसकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, कुछ ने उन्हें इस तरह के बोल्ड आउटफिट पहनने के लिए ट्रोल किया है जबकि अन्य उनकी क्रिएटिवटी की प्रशंसा कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'डिजाइनर के रूप में मुझे उनकी क्रिएटिविटी पसंद आई।' एक अन्य ने लिखा- 'आपकी क्रिएटिविटी पर हैरान! वाह।'
उर्फी जावेद ने साल 2015 में टीवी सीरियल टेड़ी, मेड़ी फैमिली से डेब्यू किया था। इसके बाद वह ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की 2 बेपनाह और ऐ मेरे हमसफर जैसे सीरियल में काम किया है। उर्फी जावेद का जन्म एक कट्टर मुस्लिम फैमिली में हुआ था। उर्फी ने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने कहा था कि जब वह 11वीं क्लास में थीं तो किसी ने उनके फोटोज एडल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी। इस कारण उनके पिता ने दो साल तक उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर टॉर्चर किया था। उनके परिवार ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया बल्कि उन पर कई आरोप लगाए थे। उर्फी के रिश्तेदारों ने उन्हें पोर्न स्टार तक कहा था। उर्फी घर से भाग गई और दिल्ली में एक हफ्ते तक पार्क में रही थीं।
