टीवी मसाला

Urfi Javed ने चेहरा छुपाकर किये बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन, घुटनों के बल चढ़ी एक-एक सीढ़ी

Urfi Javed Climbed Babulnath Temple On Knees: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। बीते दिन उर्फी जावेद मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने घुटनों के बल एक-एक सीढ़ी चढ़ी और इसे जुड़ा उनका वीडटियो भी सामने आया है।

Image

उर्फी जावेद ने किये बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन

Urfi Javed Climbed Babulnath Temple On Knees: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने ड्रेसिंग सेंस और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उर्फी जावेद को उनकी क्रिएटिविटी के लिए भी खूब जाना जाता है, क्योंकि वह ब्लेड से लेकर टिशू पेपर तक से ड्रेस तैयार कर लेती हैं। उर्फी जावेद की ड्रेस देख लोगों ने उन्हें मेटगाला तक में देखने की इच्छा जाहिर की है। लेकिन हाल ही में उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी ड्रेस नहीं बल्कि किसी और वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, उर्फी जावेद ने हाल ही में मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन किये। उर्फी जावेद घुटनों के बल एक-एक सीढ़ी चढ़कर मंदिर तक पहुंचीं। इससे जुड़ा वीडियो भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है।

उर्फी जावेद (Urfi Javed) दुपट्टे से अपने चेहरे को ढकी नजर आईं। वीडियो में दिखाई दिया कि उर्फी जावेद ने ब्लू डेनिम जींस, ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक दुपट्टा ओढ़ा हुआ था। अपनी पहचान छुपाने के लिए उर्फी जावेद ने कैप भी लगाई हुई थी। एक्ट्रेस मंदिर तक पहुंचने के लिए घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ रही थीं, लेकिन इस दौरान उनका दुपट्टा बार-बार गिर रहा था इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा, "बाबुलनाथ मंदिर घुटनों के बल चलकर गई। लेकिन इन सबमें जो एक संघर्ष था वो था मेरा ये दुपट्टा।"

उर्फी जावेद ने चढ़ी सीढ़ियां

उर्फी जावेद ने चढ़ी सीढ़ियां

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़कर मंदिर में दर्शन किये हों। इससे पहले उन्होंने 400 सीढ़ियां चढ़कर कांबेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन किये थे। उर्फी जावेद ने मंदिर से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें वह भगवान शिव की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर खड़ी नजर आईं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article