टीवी मसाला

उर्फी जावेद ने छोड़ा इस्लाम धर्म? बन गईं गीता भारद्वाज!!

Urfi Javed thrown out of Islam: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रही है कि उर्फी जावेद ने इस्लाम धर्म को छोड़ दिया है। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- urfi javed instagram

Urfi Javed thrown out of Islam: टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद का विवादों से गहरा नाता रहा है। जैसे ही उर्फी बोल्ड आउटफिट में फोटोज शेयर करती है वैसे ही लोग उनके पीछे पड़ जाते हैं। हालांकि इस बार उर्फी को लोग किसी और वजह से ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये खबरें सामने आई है कि उर्फी को इस्लाम धर्म से निकाल दिया गया है। इस मामले पर अब अदाकारा ने ऐसी बात कही है कि लोग दंग रह गए हैं।

उर्फी जावेद ने कही ये बात

सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद फिर सुर्खियों में हैं, इस बार उनके धर्म को लेकर। हाल ही में सोशल मीडिया पर खबरें फैलीं कि उर्फी को इस्लाम से निकाल दिया गया है और अब वे हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम गीता भारद्वाज रख लेंगी। ये खबर तेजी से वायरल हुई और उर्फी तक पहुंच गई। अब उर्फी ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए IANS को दिए इंटरव्यू में साफ जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं खुद बहुत पहले धर्म छोड़ चुकी हूं। अब ये कौन बना रहा है ये बातें?' उर्फी ने आगे कहा कि वे किसी धर्म को नहीं मानतीं, वे नास्तिक हैं। उन्होंने पूछा, 'कौन कह रहा है ये? कोई ऐसी रिपोर्ट नहीं है। वे खुद से कुछ भी बना रहे हैं। मैं किसी धर्म में हूं ही नहीं, तो मुझे कहां से निकालेंगे? जो जगह पर हूं ही नहीं, उससे कैसे निकालोगे?'

उर्फी जावेद से नाराज है मुस्लिम समुदाय

बताते चलें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने एक वीडियो में दावा किया था कि उर्फी को मुस्लिम समुदाय से निकाल दिया गया है और अब उनका नाम गीता भारद्वाज होगा। फैजान ने कहा कि उर्फी ने इस्लाम, कुरान और मुस्लिम धर्म का अपमान किया है, जिससे मुस्लिम समुदाय नाराज है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम कम्युनिटी के मौलाना को लिखित पत्र दिया है कि उर्फी अब मुस्लिम नहीं हैं। फैजान ने कहा कि ये फैसला सभी मुस्लिमों ने लिया है और उर्फी का मुस्लिम समाज या कम्युनिटी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने वीडियो में पत्र भी अटैच किया और कहा कि इसे वायरल करें ताकि सब जानें कि मुस्लिमों का नाम खराब करने वालों के साथ क्या होता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article