Sonarika Bhadoria Shares First Glimpse Of Daughter: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सोनारिका भदौरिया अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह लंबे वक्त से इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ बखूबी जुड़ी रहती हैं। सोनारिका भदौरिया ने बीते साल ही बेटी को जन्म दिया था, जिसके साथ वह अक्सर पोस्ट साझा करती नजर आती हैं। इस जन्माष्टमी के खास अवसर पर सोनारिका भदौरिया की बेटी विरीका (Virika) राधा रानी बनी थी। एक्ट्रेस ने अपनी नन्ही बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया है, जिसे देख फैंस भी नजर उतारते नहीं थक रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: BB 20: 'पछतावा होता है कि...'- करण वाही संग ब्रेकअप पर रो पड़ीं Uditi Singh, बोलीं- अपने बारे में नहीं सोचा
सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे लिखा, "आज, आखिरकार मैं तुम्हारा चेहरा पहली बार दुनिया को दिखा रही हूं। मुझे कुछ एहसास हुआ कि मैंने सिर्फ एक बेबी को जन्म नहीं दिया है। मैं अपने ही भगवान के एक हिस्से को जन्म दिया है। राधा रानी के रूप में आज तुम वैसी ही दैवीय लग रही हो, जैसी मेरी नजरों में हो। लेकिन तुम मुझे भगवान की याद नहीं दिलाती, बल्कि तुम मेरे लिए भगवान हो। मेरी प्रार्थनाओं का जवाब, मेरा आशीर्वाद, मेरा जादू, मेरा सबसे बड़ा प्यार।"
