टीवी मसाला

TV Newsmaker of the day- नागिन 6 में आया जबरदस्त ट्विस्ट, चारू असोपा ने राजीव पर लगाए संगीन आरोप, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 08:31 PM IST

TV Newsmaker of the Day: टीवी इंडस्ट्री से आज कई बड़ी खबर सामने आई हैं। टीवी के मशहूर सीरियल नागिन 6 में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। वहीं अगर चारू असोपा और राजीव सेन के मामले की बात करें तो चारू ने अब राजीव पर एक और संगीन आरोप लगाया है। यहां चेक करें टीवी की दुनिया की बड़ी खबरें।

Image

TV Newsmaker of the day, 2 November 2022

Photo : Twitter

TV Newsmaker of the day, 2 november 2022: टीवी जगत की दुनिया से आज कई बड़ी खबर सामने आई है। टीवी सीरियल से लेकर टीवी रिएलिटी शो तक आज 2 नवंबर का दिन काफी हलचल भरा रहा है। कलर्स के कुछ सबसे मशहूर टीवी सीरियल में से एक नागिन का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। वहीं बिग बॉस के घर से भी कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बिग बॉस 16 का घर आज कचहरी में तबदील होने वाला है, जहां गौतम विज और सौंदर्य शर्मा के रिश्ते पर घरवाले सवाल उठाते नजर आए हैं। आइए आज की बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं-

चारू असोपा ने राजीव पर लगाया संगीन आरोप

चारू असोरा और राजीव सेन के मामले में रोज एक नई अपडेट सामने आ रही है। आज चारू ने राजीव पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की राजीव के साथ उनके 3 साल पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। बता दें कि चारू और राजीव का रिश्ता टूटने की कगार पर आ पहुंचा है।

नागिन 6 में आया जबरदस्त ट्विस्ट

कलर्स के सबसे मशहूर टीवी सीरियल में से एक नागिन का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। जिसमें प्रथा और प्रार्थना आमने सामने आ गई है। इसमें प्रार्थना अपनी ही मां प्रथा को खत्म करना चाहती है। इसके बाद प्रोमो में दिखाया जाता है कि प्रथा और प्रार्थना को एक करने के लिए खुद भगवान शिव जी सामने प्रकट होने वाले हैं।

शाका लाका बूम बूम की एक्ट्रेस करेंगी शादी

शाका लाका बूम बूम टीवी सीरियल में चाइल्ड स्टार के रूप में काम कर चुकीं हंसिका मोटवानी अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हंसिका मोटवानी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बना चुकी हैं। अब इसी साल दिसम्बर के महीने में अपने एक पुराने दोस्त के साथ शादी करने वाली हैं।

सौंदर्य और गौतम के रिश्ते पर उठे सवाल

बिग बॉस के घर में आज बवाल मचने वाला है। आज घर- कोर्ट में बदलने वाला है, जिसमें गौतम विज और सौंदर्य शर्मा के रिश्ते पर सवाल उठने वाले हैं। एक तरफ जहां घर के बाकी सदस्य दोनों के रिश्ते को झूठा और फेक करार दे रहे हैं, वहीं सौंदर्या, गौतम के साथ अपने रिश्ते का बचाव करते हुए नजर आ रही हैं। सौंदर्य का कहना है कि उन्हें अपने रिश्ते को लेकर किसी तीसरे व्यक्ति को कुछ समझाने की जरूरत नहीं हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article