टीवी मसाला

विवियन डीसेना ने मिस्र की हसीना संग रचाई गुपचुप शादी, जानें कौन है एक्टर की दूसरी पत्नी?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 6, 2023, 12:05 PM IST

Vivian Dsena married secretly with Egyptian beauty: अब खबर है कि टीवी अभिनेता विवियन डीसेना ने गुपचुप तरिके से दूसरी शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवियन और नूरन एक साल से साथ रह रहे थे, जिसके बाद कपल ने सीक्रेट वेडिंग करने का फैसला किया। हालांकि, अभी तक एक्टर ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Image

Vivian Dsena and Nouran Aly

Vivian Dsena married secretly: टीवी एक्टर विवियन डीसेना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। खबर है कि विवियन ने दोबारा शादी कर ली है। दो साल पहले अपनी पत्नी वाहबीज दोराबजी से तलाक लेने वाले विवियन लंबे टाइम से मिस्र में रहने वाली नूरन अली को डेट कर रहे थे। दोनों को लेकर लंबे टाइम से अफेयर की खबरें आई थीं। अब खबर है कि विवियन डीसेना ने गुपचुप तरिके से शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवियन और नूरन एक साल से साथ रह रहे थे, जिसके बाद कपल ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है।

टीवी के मशहूर अभिनेता विवियन डीसेना ने अपनी गुपचुप शादी से हर किसी को हैरान कर दिया है। जैसे ही विवियन की शादी की खबर सामने आई, पूरे सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, विवियन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नूरन अली से शादी रचाई है। दोनों ने मिस्त्र में शादी की। एक क्लोज फ्रेंड ने बताया कि विवियन गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शादी कर ली। हालांकि, अभी तक एक्टर ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

कौन है विवियन डीसेना की दूसरी पत्नी?

मिस्र की रहने वालीं नूरन अली पेशे से एक पत्रकार रह चुकी हैं। पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान विवियन डीसेना ने कहा था कि लगभग चार साल पहले नूरन ने इंटरव्यू के सिलसिले में उनसे बात की थी, जिसके बाद एक्टर ने तीन महीने के लंबे इंतजार कराने के बाद उन्हें अपना इंटरव्यू दिया था। वहीं, विवियन ने बताया था कि पहली ही मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और उसके बाद यह दोस्ती प्यार में तबदील हो गया। नूरन को भारत पसंद है। शादी के बाद नूरन ने भारत में रहने का फैसला कर लिया है, इसीलिए वह अपने पति के साथ मुंबई में शिफ्ट हो गई हैं।

आपको बता दें, विवियन ने साल 2013 में टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। हालांकि 4 साल बाद ही साल 2017 में दोनों अलग हो गए और 2021 में इनका तलाक हो गया।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article