टीवी मसाला

Tunisha Sharma के अंकल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- शीजान खान चीजों को छिपा रहा है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 25, 2022, 07:18 PM IST

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा के सुसाइड ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस तुनीशा के मौत की जांच कर रही है। एक्ट्रेस के अंकल ने तुनीशा और शीजान खान के मामले में कई चौंकाने वाला खुलासा किए हैं।

Image

tunisha and sheezan khan (credit pic: instagram)

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा (Tunisha Sharma) ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की आत्महत्या ने फैंस को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस की मौत से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्ट्रेस की मां ने अली बाबा के को एक्टर और रूमर्ड बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। तुनीशा की मां ने आरोप लगाया है कि शीजान खान ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया है। इसके अलावा तुनीशा के अंकल ने कहा है कि शीजान पुलिस से चीजें छिपा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एक्ट्रेस डिप्रेशन का शिकार नहीं थी। ये बस एक अफवाह है। तुनीशा के अंकल ने कहा कि एक्ट्रेस की मां कुछ भी कहने की हालत में नहीं है। उनके अंकल ने कहा कि उन्नीस साल की बेटी है। उसको क्या डिप्रेशन क्या होगा? वो अच्छा कर रही थी, सारा कुछ कर रही थी।

एक्ट्रेस के अंकल ने कहा कि उसे सुसाइड के लिए उकसाया गया है। उन्होंने कहा कि तुनीशा ने हमें बताया था कि उसके को एक्टर शीजान खान ने उस पर चीट किया था। वो इस बात से दुखी थी। शीजान जरूर कुछ छिपा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। हमें पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा।

तुनीषा के अंकल ने किया चौंकाने वाला खुलासा

तुनीशा के अंकल ने कहा कि उसके ऊपर शादी का कोई प्रेशर नहीं थी। काम की वजह से वो स्ट्रेस में थी और इसी कारण से उसे पैनिक अटैक आया था। तुनीशा ने अलीबाबा के सेट पर शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, तुनीशी और शीजान रिलेशनशिप में थे और 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था। शीजान खान को अगले 4 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज गया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article