टीवी मसाला

Sofia Hayat ने शो निर्माताओं पर मढ़ा Tunisha Sharma की मौत का दोष, बोलीं 'इतनी छोटी उम्र की लड़कियों को...'

Sofia Hayat on Tunisha Sharma Suicide case: बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा सोफिया हयात (Sofia Hayat) ने तुनिषा शर्मा सुसाइड केस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि निर्माताओं ने अब तक इस मामले पर चुप्पी क्यों साध रखी है? टीवी शो निर्माता छोटी लड़कियों को बड़े मेल एक्टर्स के साथ कास्ट करते हैं, जो उन्हें बहका देते हैं।

Image

Sofia Hayat ने टीवी निर्माताओं को दिया Tunisha Sharma की मौत का दोष

Sofia Hayat on Tunisha Sharma Suicide case: टीवी अदाकारा तुनिषा शर्मा के आत्महत्या मामले ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्रीज को हिलाकर रख दिया है। तुनिषा ने जब अपनी जान ली तो वो केवल 20 साल की थीं। बताया जा रहा है कि तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) और अपने को-स्टार शीजान खान (Sheezan Khan) से मोहब्बत हो गई थी। दोनों कुछ वक्त तक रिलेशन में भी थे लेकिन जब शीजान खान ब्रेकअप करके आगे बढ़ गए तब तुनिषा का दिल टूट गया और वो इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने अपनी जान ले ली। तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में उर्फी जावेद और कंगना रनौत जैसी अदाकाराओं ने बयानबाजी की है। जहां उर्फी जावेद ने शीजान खान को दोषी मानने से इंकार किया है तो वहीं कंगना रनौत ने एक्ट्रेस की मौत को हत्या घोषित किया है। इन दोनों अदाकाराओं के बयानों के बीच एक्ट्रेस सोफिया हयात (Sofia Hayat) का बयान काफी चौंकाने वाला है। अदाकारा सोफिया हयात ने तुनिषा शर्मा की मौत का दोष उन टीवी निर्माताओं को दिया है, जो छोटी उम्र की लड़कियों को एक्टिंग के लिए कास्ट करते हैं।

अदाकारा सोफिया हयात ने कहा है, 'मुझे यह देखकर बहुत दुख होता है कि कम उम्र के एक्टर्स खुद को खत्म कर रहे हैं क्योंकि उनके रिलेशनशिप फेल हो जा रहे हैं। मुझे लगता है कि इसमें निर्माताओं का दोष है। निर्माता छोटी लड़कियों को बड़े एक्टर्स के अपोजिट कास्ट करते हैं और उन्हें रोमांस कराते हैं। जो लड़कियां छोटी होती हैं, उन्हें ऐसा एक्सपीरियंस नहीं होता है। ये शूटिंग के दौरान बहकावे में आ जाती हैं और बड़े आदमी के साथ प्यार करने लगती हैं। ये एक्टर्स छोटी लड़कियों को बताते हैं कि इंडस्ट्री में सेक्स करना आम बात है। जब मैं इंडस्ट्री में नई-नई आयी थी, तब कई निर्माताओं ने भी मेरे साथ ये किया था। मैं ऐसे निर्माताओं की बातों पर ध्यान नहीं देती थी।'

सोफिया हयात ने ऐसे कलाकारों को ट्रेनिंग देने की बात कही है, 'नए कलाकारों को प्रॉपर ट्रेनिंग दी जानी चाहिए ताकि वो ऐसी सिचुएशन्स को हैंडिल कर पाएं। लोगों को प्रॉपर एजुकेशन देने की जगह, उन्हें गलत रास्ते पर धकेला जाता है। मैं जानना चाहती हूं कि तुनिषा की मौत के बाद शो के मेकर्स चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? उनकी तरफ से अभी तक बयान क्यों जारी नहीं किया गया है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article