टीवी मसाला

Tunisha Sharma Suicide Case: Sheezan Khan की बहन ने निकाली 'लव जिहाद' एंगल की हवा, मां वनिता पर मढ़े ये गंभीर आरोप

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 2, 2023, 03:21 PM IST

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनीशा शर्मा की मां ने शीजान के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब शीजान के परिवार ने उन दावों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शीजान खान (Sheezan khan) की बहन ने बताया कि कैसा था तुनीशा का उनके परिवार का रिश्ता? एक्टर की बहनों ने मीडिया के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Image

tunisha suicide case (credit pic: social media)

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा (Tunisha Sharma) की मौत से हर कोई सदमे में है। एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर को अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मां ने तुनीशा के को एक्टर और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शीजान खान इस समय जेल में है। तुनीशा की मां ने शीजान और उसके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब शीजान खान के परिवार ने उन सभी आरोप का जवाब दिया है। शीजान के परिवार ने तुनीशा की मां पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया के सामने शीजान खान की मां और बहन शफक नाज और फलक नाज ने उन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।

तुनीशा की मां और उनके अंकल ने शीजान पर लव जिहाद का आरोप लगाया था। अब शीजान की बहन फलक नाज ने कहा, 'तुनीशा मेरे लिए बहन जैसी थी। मैं उससे पहली बार लद्दाख के शूट पर मिली थी। वो मेरे लिए छोटी बहन जैसी थी। ये हिजाब और दरगाह जैसी बातें की जा रही है। हमने तुनीशा पर कभी किसी चीज के लिए जोर नहीं डाला है। उन्होंने बताया कि हिजाब उसने शूट के लिए पहना था। मेरे धर्म पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं? आपको मेंटल हेल्थ पर बात करनी चाहिए'।

लव जिहाद पर शीजान की बहन ने तोड़ी चुप्पी

शीजान की बहन ने कहा कि आरोप लगाया जा रहा है कि तुनीशा उर्दू बोलने लगी थी। उन्होंने आगे कहा कि भाषा से क्या लेना देना है। हम भारत में रहते हैं। किसी भाषा में बोलने से धर्म साबित नहीं होता है। ये सब अफवाह है। धर्म बहुत ही निजी है और हमने कभी किसी को फोर्स नहीं किया है।

मां ने तुनीशा को किया था पैसे - पैसे के लिए मोहताज

शीजान के वकील ने तुनीशा की मां पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्टर के वकील का कहना है कि तुनीशा की मां और संजीव कौशल उसकी लाइफ को कंट्रोल करना चाहते थे। वनीता तुनीशा के पैसों का हिसाब रखती थीं। अपने ही पैसों के लिए तुनीशा को अपनी मां से भीख मांगनी पड़ती थी। वो पैसे- पैसे के लिए मोहताज थीं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article