टीवी मसाला

Tunisha Sharma Suicide Case: 2 महीने बाद शीजान को देख रोने लगीं बहने, वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 5, 2023, 09:20 PM IST

तुनीषा शर्मा सुसाइड केस के मुख्य आरोपी शीजान खान (Sheezan Khan) जेल से बाहर निकाल चुके हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शीजान से मिलने के लिए उनकी दोनों मिलने आई थी। शीजान पिछले 2 महीने से जेल में बंद थे।

Image

sheezan khan (credit pic: instagram)

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा (Tunisha Sharma) सुसाइड केस मामले में शीजान खान को बेल मिल गई है। शीजान पिछले 2 महीने से इस मामले में जेल में बंद थे। एक्टर आज जेल से रिहा हुए। शीजान को लेने के लिए जेल के बाहर उनकी दोनों बहने पहुंची थी। भाई को इतने लंबे समय बाद देखकर बहने काफी इमोशनल हो गई थी। शीजान और उनकी बहनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर पर तुनीषा को सुसासइड का उकसाने का आरोप था। एक्ट्रेस की मां ने तुनीषा के बॉयफ्रेंड और कोस्टार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

कोर्ट ने 04 मार्च को शीजान की बेल को मंजूरी दे दी थी। एक्टर को 1 लाख रुपये के मुचलके के साथ छोड़ा गया। कोर्ट ने शीजान का पासपोर्ट अपने पास जब्त कर लिया है। तुनीषा की मां ने शीजान और उसके परिवार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मेरे बेटी को उर्दू सिखाने की कोशिश की थी। इतनी ही नहीं एक्ट्रेस की मां ने शीजान के परिवार पर लव जिहाद का आरोप लगाया था।

शीजान का वीडियो हुआ वायरल

शीजान के परिवार ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। सभी आरोप बेबुनियाद है। परिवार का कहना था कि तुनीषा को हमारे साथ समय बिताना अच्छा लगता था। वो शीजान को अपना अच्छा दोस्त मानती थी। 24 दिसंबर 2022 को तुनीषा ने अपने शो अलीबाबा के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की आत्महत्या से फैंस हैरान हो गए थे। सुसाइड के बाद तुनीषा का आखिरी समय का वीडियो वायरल हुआ था। तुनीषा और शीजान एक- दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों की ऑन स्क्रीन केमस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article