टीवी मसाला

Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान खान के परिवार ने जारी किया आधिकारिक बयान, कहा 'जब सही समय आएगा...'

Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान खान के परिवार ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि उन्हें इस वक्त प्राइवेसी की जरूरत है और सभी को उनके परिवार की प्राइवेसी की इज्जत करनी चाहिए। सही वक्त पर वो अपनी बात रखेंगे लेकिन तब तक लोगों को उनका पीछा करना बंद कर देना चाहिए।

Image

Tunisha Sharma Suicide Case

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी कलाकार शीजान खान को पुलिस ने तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में हिरासत में लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ हो रही है। शीजान खान पर तुनिषा शर्मा के परिवार ने आरोप लगाया है कि एक्टर ने उनकी बेटी को यूज किया और फिर छोड़ दिया। शीजान खान की तरफ से अभी तक इन आरोपों पर कोई बयान नहीं आया था लेकिन अब उनके परिवार ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उन्हें थोड़ा वक्त चाहिए। जब वो सही समय समझेंगे, तब मीडिया में आकर इन सारे आरोपों पर चुप्पी तोड़ेंगे। तब तक सभी को शीजान के परिवार की प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करनी चाहिए।

शीजान खान के परिवार ने अपनी आधिकारिक बयान में कहा है, 'जो लोग हमारे परिवार से बात करने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे हम कहना चाहेंगे कि हमारे परिवार की प्राइवेसी की इज्जत करें। हमें इस बात का दुख है कि आप लोग हम तक किसी भी हालत में पहुंचना चाहते हैं। कुछ लोग हमें लगातार कॉल कर रहे हैं तो कुछ लोग हमारी बिल्डिंग के बाहर तक खड़े हुए हैं। हमें भारतीय न्याय व्यवस्था में पूरा भरोसा है और शीजान लगातार पुलिस के साथ को-ऑपरेट कर रहा है। पुलिस पुलिस की वो हर तरह से सहायता कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। हम अपनी बात सही समय पर रखेंगे लेकिन अभी के लिए सभी को हमें स्पेस देना चाहिए क्योंकि हमारा परिवार ये डिजर्व करता है।'

बताते चलें कि तुनिषा शर्मा का परिवार शीजान पर लगातार हमलावर है। तुनिषा की मां ने जीशान पर आरोप लगाया है कि वो उनकी बेटी को चीट र रहे थे। शीजान खान ने जानबूझकर उनकी बेटी का यूज किया, जिस कारण वो डिप्रेशन में चली गई। रिपोर्ट्स की मानें तो तुनिषा ने पहले भी जान देने की कोशिश की थी लेकिन शीजान की वजह से वो बच गई। शीजान ने इस बात की जानकारी तुनिषा की मां को भी दी थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article