टीवी मसाला

Tunisha Sharma Suicide Case: एक्ट्रेस ने आत्महत्या करने से चंद मिनट पहले किया था Sheezan Khan संग लंच- रिपोर्ट्स

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी अदाकारा तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में पुलिस लगातार शीजान खान से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अदाकारा ने आत्महत्या करने से चंद मिनट पहले शीजान खान के साथ बैठकर लंच किया था। शीजान और तुनिषा ने 3 बजे लंच किया था और 3:15 बजे अदाकारा की लाश वॉशरूम में मिली।

Image

Tunisha Sharma suicide case

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मृत्यु ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। तुनिषा शर्मा का इतनी छोटी उम्र में दुनिया को छोड़कर चले जाना हर किसी को निराश कर रहा है। सभी यह जानना चाहते हैं कि तुनिषा शर्मा ने आखिरकार खुद को यूं खत्म क्यों कर लिया। अलीबाबा- दास्तान ए काबुल अदाकारा की मृत्यु के तार उनके एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान खान के साथ जुड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि तुनिषा की मृत्यु से कुछ वक्त पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। ब्रेकअप के बाद से ही तुनिषा शर्मा उदास थीं और डिप्रेशन को झेल रही थीं। इस वक्त पुलिस शीजान खान से तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस को लेकर पूछताछ कर रही है।

शीजान खान ने पुलिस को पूछताछ में क्या-क्या बताया है, ये सारी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन इतना बताया जा रहा है कि तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या करने से पहले कुछ पल अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ बिताए थे। पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि तुनिषा शर्मा ने जब अपनी जान ली, उससे पहले उन्होंने शीजान खान के साथ लंच किया था। दोनों मेकअप रूम में बैठे थे और वहीं पर इन्होंने साथ में लंच किया था।

पुलिस की तरफ से मामले में यह जानकारी दी गई है कि मृत्यु से 15 मिनट पहले अदाकारा और शीजान खान ने साथ में खाना खाया था। दोनों ने 3 बजे तक साथ में खाना खाया था और 3:15 मिनट पर अदाकारा ने आत्महत्या कर ली। 3:15 बजे तुनिषा शर्मा की लाश वॉशरूम में लटकी हुई मिली।

शीजान खान से पुलिस इस मामले में लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि तुनिषा शर्मा ने पहले भी कई बार खुद को खत्म करने की कोशिश की थी लेकिन शीजान खान ने अदाकारा को बचा लिया था। शीजान ने इस बारे में अदाकारा की मां को भी जानकारी दी थी। तुनिषा शर्मा की मां का कहना है कि शीजान खान ने उनकी बेटी का यूज किया और फिर उसे छोड़ दिया।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article