टीवी मसाला

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा ने पहले भी की थी आत्महत्या करने की कोशिश, शीजान खान के वकील का दावा

Tunisha Sharma Suicide Case: अदाकारा तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) आत्महत्या मामले में यह खुलासा हुआ है कि अदाकारा ने कुछ वक्त पहले भी खुद की जान लेने की कोशिश की थी, तब शीजान खान ने उसे बचा लिया था। शीजान खान ने इस बात की जानकारी तुनिषा शर्मा की मां को भी दी थी।

Image

Tunisha Sharma Suicide Case

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी अदाकारा तुनिषा शर्मा के आत्महत्या केस ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। तुनिषा शर्मा ने 24 दिसम्बर के दिन आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में बॉयफ्रेंड शीजान खान का नाम सामने आया है, जो इस वक्त पुलिस हिरासत में है। पुलिस शीजान खान से लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि तुनिषा शर्मा की मृत्यु का असली कारण सामने आ सके। पुलिस पूछताछ में तुनिषा आत्महत्या मामले में कई खुलासे हुए हैं, जिनमें से सबसे बड़ा खुलासा यह है कि अदाकारा ने कुछ वक्त पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

तुनिषा शर्मा ने पहले भी की थी आत्महत्या करने की कोशिश

अदाकारा तुनिषा शर्मा ने कुछ समय पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। शीजान खान ने उस वक्त अदाकारा को बचा लिया था। कलाकार शीजान खान से पूछताछ में यह बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अदाकारा तुनिषा शर्मा की मां ने भी इस बात पुष्टि की है और पुलिस पूछताछ के दौरान बयान रिकॉर्ड कराते हुए यह बात मानी है। शीजान खान ने वकील ने मीडिया को ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन इस बात को दोहराया है कि शीजान खान ने पहले तुनिषा शर्मा की जान बचाई है।

तुनिषा शर्मा की मां ने लगाया शीजान खान पर आरोप

अदाकारा तनीषा शर्मा की मां ने शीजान खान को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार बताया है। तनीषा की मां ने कहा है कि शीजान खान ने उनकी बेटी का यूज किया और फिर उसे छोड़ दिया, जिस दर्द को वो नहीं झेल पायी। तुनिषा शर्मा के साथ-साथ शीजान खान एक और लड़की को डेट कर रहे थे, जिस सच्चाई को उनकी बेटी सहन नहीं कर पायी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article