टीवी मसाला

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा की मां ने शिजान खान पर लगाया मारपीट का आरोप, बोलीं 'उसने मेरी बेटी को थप्पड़...'

Tunisha Sharma Suicide Case: दिवंगत टीवी अदाकारा तुनिषा शर्मा की मां ने शिजान खान पर मारपीट का आरोप लगाया है। तुनिषा शर्मा की मां ने कहा है कि शिजान खान ने लड़ाई के बाद उनकी बेटी के साथ हाथापायी की थी। तुनिषा की मां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बेटी की आत्महत्या की आशंका भी जताई है।

Image

Tunisha Sharma Suicide Case

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी अदाकारा तुनिषा शर्मा और उनके मामा ने 30 दिसम्बर के दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने शिजान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए। तुनिषा की मां ने कहा है कि शिजान खान (Sheezan Khan) ने उनकी बेटी का उपयोग किया और उसके साथ मारपीट भी की। तुनिषा शर्मा की मां के अनुसार, 'तुनिषा आत्महत्या नहीं कर सकती है। मुझे नहीं पता है कि 10-15 मिनटों में क्या हुआ होगा। उसने मेरी बेटी के साथ क्या किया कि तुनिषा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। जो कुछ भी हुआ, वो शिजान के मेकअप रूम में हुआ। उस दिन दोनों के बीच ब्रेकअप हुआ था। वो उस दिन बहुत रोई थी और उसने कहा कि शिजान ने मेरा यूज किया है। शुरुआत में उसने मुझसे कहा था कि शिजान को वो पसंद करती है। तुनिषा और शिजान के बीच ब्रेकअप तब हुआ जब तुनिषा ने शिजान की दूसरी लड़कियों के साथ चैट्स पढ़ लीं।'

तुनिषा (Tunisha Sharma) की मां ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए कहा है, 'मैं बस यह जानना चाहती हूं कि उस दिन ऐसा क्या हुआ कि तुनिषा ने आत्महत्या करने का सोच लिया। तुनिषा से मेरी बात हुई थी लेकिन उस आधे घंटे में ऐसा क्या हुआ मुझे समझ नहीं आ रहा है। शिजान उसे नीचे लेकर आया और उसने एम्बुलेंस नहीं बुलाई। हमें पता चला कि 15 मिनट के इंतजार के बाद एम्बुलेंस को बुलाया गया।'

तुनिषा शर्मा और उसके मामा के अनुसार, एक्ट्रेस की मौत का सच सबके सामने आना चाहिए। तुनिषा के परिवार को इस बात पर भरोसा नहीं है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। परिवार लगातार शिजान खान पर आरोप लगा रहा है कि उनकी बेटी एक्टर की वजह से ही अब इस दुनिया में नहीं है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article