Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को आत्महत्या कर सभी को दंग कर दिया है। उनके निधन के साथ ही तुनिषा की जिंदगी के कई राज भी दब गए हैं, हालांकि पुलिस इन बातों को बाहर निकालने की तमाम कोशिश में लगी हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। इस पूरे मामले में तुनिषा का परिवार एक्ट्रेस की मौत के लिए लगातार उनकी को एक्टर और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को जिम्मेदार ठहरा रहा है। पुलिस ने भी पूछताछ के मकसद से शीजान खान को हिरासत में लिया हुआ है। इस बीच शीजान खान के परिवार का मानना है कि तुनिशा का परिवार ही एक्ट्रेस की आत्महत्या का कारण है। अब इस केस में एक और एंगल जुड़ गया है। तुनिषा शर्मा की करीबी दोस्त सोनिया सिंह ने भी बड़ा खुलासा किया है। सोनिया ने बताया कि तुनिषा कई बार पैसों की कमी की वजह से परेशान रहती थी।
मरने से एक दिन पहले सोनिया से हुई थी बात
सोनिया सिंह ने आजतक को बताया, 'मैं और तुनिषा अच्छे दोस्त थे, वो मुझे अपनी जिंदगी के बारे में काफी कुछ शेयर कर लेती थी। हम आखिरी बात 14 दिसंबर को मिले थे, जब उसने शीजान के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बताया था। तुनिषा ने मुझे बताया कि शीजान को स्पेस चाहिए, जिस पर मैंने उसे समझाया कि रिलेशनशिप में ऐसा होता है। तुनिषा कई बार पैसों की किल्लत से भी जूझती थी। मरने से कुछ दिनों पहले उसने मुझसे 3000 रुपये उधार भी लिए थे। तुनिषा ने आत्महत्या करने से एक दिन पहले ही मुझसे बात की थी।'
मां को झूठ बोलकर कहां गई थी तुनिषा
सोनिया सिंह ने आगे बताया, 'तुनिषा का मेरे पास कॉल आया था, उसने कहा कि उसकी मम्मी को बोल दे कि तुनिषा मेरे साथ ही है।' सोनिया ने बताया कि मुझे नहीं पता तुनिषा ने उससे झूठ बोलने के लिए क्यों कहा था।
बता दें शीजान का परिवार भी इस बात का खुलासा कर चुका है कि तुनिषा की मां ही उसके सारे पैसों पर कंट्रोल करती थीं। जिस पर फिलहाल तुनिषा के परिवार की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
