Tunisha Sharma Suicide Case: 20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ( Tunisha Sharma) ने 24 दिसंबर को अपने टीवी शो अली बाबा के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनकी मां ने आरोप लगाया कि बॉयफ्रेंड शीजान खान ( Sheeza Khan) ने उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया। इस मामले में उनके एक्स बॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट ने भी उन्हें 31 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में रखा है। अब हाल ही में तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा ( Vanita Sharma) ने शीजान पर सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने शीजान पर आरोप लगाया की वह उनकी बेटी को पीटता था। इसके साथ ही उसने जबरन धर्म बदलने का भी बोलता था। शीजान के घर वाले भी मेरी बेटी को ब्लैकमेल करते थे और उसे उर्दू भी सिखाते थे। आपको बता दें, शुरुआती जांच मे पुलिस ने कहा था कि इस मामले में किसी प्रकार का कोई लव जिहाद ( Love Jihad) का एंगल नहीं है
मुंबई पुलिस ( Mumbai Police) शीजान को शुक्रवार को वसई कोर्ट में पेश किया, जहां उसकी रिमांड एक दिन और बढ़ा दी गई। अब शीजान को पुलिस 31 दिंसबर को कोर्ट में एक बार फिर पेश करेगी। दरअसल, शीजान पूछताछ में लगातार अपने बयान बदल रहा है। इसी के चलते एक बार फिर पुलिस ने रिमांड बढ़ाने की अपील की थी।
शीजान के परिवार ने जारी किया था बयान
फलक ( Falaq Nazz) ने तुनिषा की मौत के बाद एक बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि हम दोनों ही फैमिली विक्टिम हैं। हमें ज्यूडिशियरी सिस्टम पर पूरा भरोसा है, फिलहाल इस गंभीर परिस्थिति में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। हमारी खामोशी को कमजोरी ना समझें, सही समय आने पर हम जरूर जवाब देंगे। आपको बता दें, तुनिषा की मां के आरोप के बाद शीजान को मुंबई पुलिस ( Mumbai Police) ने हिरासत में लिया था।
