Tunisha Sharma Funeral: टाइम्स नाउ की टीम ने कुछ देर पहले ही आपको अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि अदाकारा तुनिषा शर्मा की मां अंतिम संस्कार के दौरान दो बार बेहोश हो गईं। तुनिषा शर्मा की मां अपनी बेटी को अंतिम विदाई देते हुए इतनी भावुक हो गईं कि खुद पर काबू न रख पायीं। तुनिषा शर्मा के करीबी लोगों ने एक्ट्रेस की मां को संभाला और उन्हें सहारा दिया। टाइम्स नाउट के हाथ तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार का एक नया वीडियो लगा है, जिसके अनुसार एक्ट्रेस की मां की हालत इतनी खराब हो गई कि परिवारवालों को उन्हें कुर्सी पर बैठाकर ले जाना पड़ा।
तुनिषा शर्मा की डेडबॉडी देखकर चीख पड़ीं थीं उनकी मां
अदाकारा तुनिषा शर्मा की मां सुबह उनकी डेडबॉडी लेने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। जब उन्होंने तुनिषा शर्मा की डेडबॉडी देखी तो वो चीख-चीखकर रोने लगीं। तुनिषा शर्मा की मां की हालत इतनी खराब हो गई कि उनके परिवारवालों के लिए उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो तुनिषा के चाचा ने उनकी मां को संभाला और फिर डेडबॉडी लेकर निकले।
तुनिषा शर्मा को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे टीवी सितारे और करीबी लोग
अदाकारा तुनिषा शर्मा को अंतिम विदाई देने के लिए कई टीवी सितारे पहुंचे थे। जब से अदाकार तुनिषा शर्मा की मृत्यु की खबर सामने आई है, तभी से टीवी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। लोग लगातार अदाकारा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार के मौके पर कई टीवी सितारे भीगी आंखों के साथ पहुंचे और अदाकारा को अंतिम विदाई दी। तुनिषा शर्मा ने बहुत कम समय में ही बड़ा नाम कमा लिया था। टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड के लोग भी तुनिषा के यूं अचानक चले जाने से काफी दुखी हैं।
