टीवी मसाला

Tunisha Sharma Funeral: बेटी को अलविदा नहीं बोल पायीं मां, अंतिम संस्कार के दौरान बेहोश हुईं तुनिषा शर्मा की मम्मी

Tunisha Sharma Funeral: टीवी अदाकारा तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) कुछ देर पहले पंचतत्वों में विलीन हो गईं। उनके परिवार ने करीबी लोगों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। अदाकारा तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार से सामने आई रिपोर्ट की मानें तो जब अदाकारा को मुखाग्नि दी जा रही थी, तब उनकी मां दो बार बेहोश हो गईं। वो बेटी को अंतिम विदाई देते हुए काफी भावुक हो गई थीं।

Image

Tunisha Sharma Funeral: बेटी को अलविदा नहीं बोल पायीं मां, अंतिम संस्कार के दौरान बेहोश हुईं तुनिषा शर्मा की मम्मी

Tunisha Sharma Funeral: टीवी अदाकारा तुनिषा शर्मा 20 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गईं। तुनिषा शर्मा को उनके परिवार ने कुछ देर पहले ही उन्हें अंतिम विदाई दी है। तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे, जिन्होंने परिवार को हिम्मत देने का काम किया। तुनिषा शर्मा ने बहुत छोटी सी उम्र में ही काफी नाम कमाया, जिस कारण टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे।

तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा की मां उन्हें अंतिम विदाई देते-देते बेहोश हो गईं। वो बेटी को आखिरी बार देखकर काफी भावुक हो गई थीं, जिस कारण वो आपा खो बैठीं। अदाकारा तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार में मौजूद टाइम्स नाउ की टीम के अनुसार जब अदाकारा के घरवाले अंतिम संस्कार कर रहे थे तो उनकी मां दो बार बेहोश हो गईं, जिन्हें उनके करीबी लोगों ने संभाला।

टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार में

अदाकारा तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार में कई टीवी कलाकार भी पहुंचे। तुनिषा शर्मा ने जिन-जिन कलाकारों के साथ काम किया था, उन्होंने अदाकारा को भावनात्मक विदाई दी। अदाकारा तुनिषा शर्मा ने केवल 20 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, जिस कारण भी लोग ज्यादा भावुक दिखे। तुनिषा शर्मा ने बहुत छोटी उम्र में ही काफी नाम कमा लिया था, जिस कारण लोग उनकी मृत्यु को लेकर भावुक दिखे।

तुनिषा शर्मा मृत्यु मामले की जांच कर रही है पुलिस

अदाकारा तुनिषा शर्मा ने शूटिंग सेट पर आत्महत्या की थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान हिरासत में लिया है, जिन पर एक्ट्रेस के परिवार ने कई बड़े आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि शीजान खान और तुनिषा शर्मा एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article