टीवी मसाला

Sheezan Khan की मां पर पूरा भरोसा करती थीं तुनिषा शर्मा, वाट्सएप चैट में कहा, 'मैं यहीं हूं आपके पास'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 5, 2023, 09:23 AM IST

Tunisha Sharma Suicide: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के जन्मदिन के मौके पर हर किसी चाहने वाले ने उन्हें याद किया है। ऐसे में शीजान खान की मां ने भी तुनिषा के लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में शीजान की मां ने तुनिषा के साथ अपनी वॉट्अप चैट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

Image

Tunisha Sharma and Sheezan Khan Mother

KEY HIGHLIGHTS
  • शीजान खान की मांग ने तुनिषा शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी हैं।
  • शीजान की मां और तुनिषा शर्मा का वॉट्सअप चैट वायरल हो रहा है।
  • तुनिषा शर्मा की चैट देख हर कोई भावुक हो रहा है।

Tunisha Sharma Suicide: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के 21 वें जन्मदिन के मौके पर हर उन्हें कई चाहने वालों से जन्मदिन की बधाई मिली हैं। तुनिषा ने 24 दिसंबर 2022 को आत्महत्या कर अपने परिवार के साथ ही फैंस को भी हैरान कर दिया। तुनिषा आत्महत्या केस (Tunisha Sharma Suicide Case) में उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तुनिषा के परिवार ने शीजान खान पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए भड़काने का आरोप लगाया है। ऐसे में शीजान खान की मां ने भी तुनिषा के जन्मदिन के मौके पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में शीजान की मां ने तुनिषा के साथ अपनी वॉट्अप चैट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस वाट्सएप चैट को पढ़ कर लोग इमोशनल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स शीजान खान की मां की इस पोस्ट पर भावुक कमेंट भी कर रहे हैं। इस चैट में तुनिषा शर्मा को यह लिखते हुए देखा जा सकता है कि शीजान खान की मां उनके लिए काफी मायने रखती थीं।

'मैं यहीं आपको पास हूं'

इस वाट्सएप चैट में तुनिषा शर्मा लिखती हैं, ‘जब मेरे साथ कोई नहीं खड़ा होता, तो मुझे पता है आप मेरे साथ हमेशा खड़े रहोगे। फिक्र ना करें सब ठीक होगा मैं यहीं हूं आपके पास’। जिसके जवाब में शीजान खान की मां लिखती हैं, 'तुम हमेशा खुद रहो बेटा और तुम्हारी हेल्थ भी हमेशा अच्छी रहे, आमीन।' तुनिषा की इस पोस्ट को पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि तुनिषा शर्मा और शीजान खान की मां का रिश्ता काफी करीबी था। तुनिषा शर्मा, शीजान खान की मां से ऐसी बातें भी शेयर करती थी, जो वह अपने परिवार के साथ बांटने से हिचकिचाती थीं।

तुनिषा के परिवार ने लगाए ये आरोप

इस बीच तुनिषा शर्मा का परिवार, शीजान खान और उनके परिवार पर आरोप लगा रहा है कि वह तुनिषा का धर्मपरिवर्तन करना चाहते थे। शीजान खान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा इतना डिप्रैशन में आ गईं कि उन्होंने आत्महत्या जैसा बढ़ा कदम उठा लिया है। इस बीच शीजान खान का परिवार 7 जनवरी को उनकी जमानत के लिए अर्जी दायर करने वाला है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article