टीवी मसाला

Tum Se Tum Tak: शरद केल्कर-निहारिका चौकसे के शो की रिलीज डेट फिर बढ़ी आगे, लोग बोले- कहीं बंद ही न हो जाए

Tum Se Tum Tak Release Date Postpone Again Will Premier On This Date: टीवी के चर्चित एक्टर शरद केल्कर और निहारिका चौकसे स्टारर 'तुम से तुम तक' की रिलीज डेट पर एक बार फिर से गाज गिर गई है। शो की रिलीज डेट को दोबारा आगे बढ़ा दिया गया है।

Image

'तुम से तुम तक' की रिलीज डेट फिर बढ़ी आगे

Tum Se Tum Tak Release Date Postpone Again Will Premier On This Date: टीवी के चर्चित एक्टर शरद केल्कर लंबे वक्त बाद टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। शरद केल्कर जीटीवी के अपकमिंग शो 'तुम से तुम तक' में नजर आएंगे, जिसमें वह एक्ट्रेस निहारिका चौकसे के साथ मुख्य भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे। शरद केल्कर (Sharad Kelkar) और निहारिका चौकसे (Niharika Chouksey) स्टारर इस शो के रिलीज का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बीते कई बार से हो रहा है कि शो की रिलीज डेट टाल दी जा रही है। जहां अब तक 'तुम से तुम तक' की रिलीज डेट 30 जून बताई जा रही थी तो वहीं अब एक बार फिर से इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

शरद केल्कर (Sharad Kelkar) और निहारिका चौकसे (Niharika Chouksey) स्टारर 'तुम से तुम तक' की रिलीज डेट को लगातार बढ़ता देख दर्शक भी परेशान हो गए हैं। जहां पहले शो की रिलीज डेट 30 जून थी तो वहीं अब इसे आगे बढ़ाकर 7 जुलाई कर दिया गया है। लेकिन मेकर्स के इस कदम को लेकर अब दर्शक भी खिल्ली उड़ाने लगे हैं। एक यूजर ने 'तुम से तुम तक' की रिलीज डेट आगे बढ़ने पर लिखा, "चैनल को लगता है इस शो को लेकर खुद पर भरोसा नहीं है।" दूसरे यूजर ने इस बारे में लिखा, "8 से 23, 23 से 30 और अब 7 जुलाई। कहीं अंत में जाकर इसे रद्द ही न कर दें।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अभी से ही फ्लॉप वाइब्स आ रही हैं।"

बता दें कि शरद केल्कर (Sharad Kelkar) और निहारिका चौकसे (Niharika Chouksey) स्टारर 'तुम से तुम तक' ऐसे लोगों की प्रेम कहानी है, जिनकी उम्र में दोगुना फासला है। इतना ही नहीं, दोनों की दुनिया में भी जमीन आसमान का अंतर है। जहां एक बड़े से बिजनेस एंपायर का मालिक है तो वहीं दूसरी छोटे से शहर की लड़की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article