टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने टीना दत्ता को दी थप्पड़ मारने की धमकी, चिकन पर फिर खड़ा हुआ विवाद

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 19, 2022, 12:41 PM IST

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम और टीना दत्ता के बीच अब ऐसा विवाद छिड़ने वाला है, जिसके बाद पूरे घर की शांति भंग हो जाएगी। टीना और अर्चना के बीच लड़ाई का मुद्दा वहीं पुराना चिकन होने वाला है। दोनों के बीच गरमा-गरमी इतनी बढ़ जाती है कि अर्चना टीना को थप्पड़ मारने की धमकी भी दे देती हैं।

Image

Archana Gautam and Tina Dutta

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस के घर में अर्चना और टीना की बीच होगी लड़ाई।
  • किचन और चिकन को लेकर होने वाला है घमासान।
  • अर्चना ने दी टीना को थप्पड़ मारने की धमकी

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में अर्चना गौतम (Archana Gautma) से पंगा देना कई कंटेस्टेंट को भारी पड़ जाता है। अपनी आवाज और गुस्से से अर्चना ने सीजन की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट की नाक में दम किया हुआ है। अब बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना और टीना दत्ता (Tina Dutta) के बीच जमकर लड़ाई होने वाली है। दोनों के बीच ऐसा विवाद छिड़ने वाला है, जिसके बाद पूरे घर की शांति भंग हो जाएगी। टीना और अर्चना के बीच लड़ाई का मुद्दा वहीं पुराना चिकन और किचन ही होने वाला है। इस बीच शालीन भनोट भी वहीं मौजूद होते हैं। टीना और अर्चना के बीच गरमा-गरमी इतनी बढ़ जाती है कि अर्चना टीना को थप्पड़ मारने की धमकी भी दे देती हैं। बिग बॉस ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें साफ हो गया है कि आज का एपिसोड बेहद धमाकेदार होने वाला है।

टीना ने ऐसा क्या कह दिया?

बिग बॉस के नए प्रोमो में चिकन बनाने को लेकर टीना और अर्चना में बहस होती नजर आ रही है। टीना कहती हैं, 'मैंने उसको बोला चिकन बना देगी तो उसने मना कर दिया।' जिसपर अर्चना कहती हैं मैं तेरी नौकर हूं, तेरे लिए आई हूं मैं यहां, तू लेकर आई हैं मुझे?। इसके बाद टीना भड़क जाती हैं और कहती हैं यही संस्कार हैं तेरे। फिर क्या जब बात अर्चना के संस्कारों पर आ जाती है तो वह आग बबूला हो जाती हैं और कहती हैं, 'बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं, उल्टा थप्पड़ मारने का।' अब देखना होगा कि आज के एपिसोड में दोनों की लड़ाई क्या मोड़ लेती है।

कप्तानी को लेकर होगी जंग

इसके साथ ही आज घरवाले नए कप्तान को लेकर आपस में भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं। आज का कप्तानी टास्क बेहद मजेदार होने वाला है। जिसमें घर के नए कप्तान को चुनने का काम बिग बॉस ने विकास मानकतला और सौंदर्या शर्मा को दिया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article