टीवी मसाला

TV की इस हसीना ने जन्मदिन पर दान कीं अपनी आंखें, क्रिकेटर शुभमन गिल संग जुड़ चुका है नाम

TV's This Popular Actress Donates Her Eyes On Birthday: बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने शरीर के अंगों को दूसरों को दान कर दिया है। वहीं इस लिस्ट में अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ गया है, जिसने अपने जन्मदिन पर आंखें दान कर दी हैं।

Image

टीवी की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने दान की आंखें

TV's This Popular Actress Donates Her Eyes On Birthday: बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने अपने शरीर के अंगों को दूसरों को दान कर दिया है। उनकी इस दरियादिली पर लोग भी हैरान होते हैं। खास बात तो यह है कि अब इस लिस्ट में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ गया है, जिसने अपने जन्मदिन पर अपनी आंखों को दान करने का फैसला किया। उन्होंने इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किया है। एक्ट्रेस के इस कदम के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन से लेकर युविका चौधरी और कई स्टार्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं फैंस भी उनके जज्बे को सलाम करते नहीं थक रहे हैं।

टीवी की वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर अपनी आंखें दान करने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "जो सिग्नेचर अभी तक मैंने किये हैं, उनमें से जिनपर मुझे सबसे ज्यादा गर्व है वो मेरे ऑर्गन डोनर कार्ड पर किया गया साइन है। जैसे कि मेरी उम्र एक साल और बढ़ गई है, मैंने एक कदम उस दिशा में बढ़ाया है जो दूसरे की दुनिया को रोशन कर सके। मैंने अपनी आंखें दान करने का फैसला किया है। दृष्टि एक तोहफा है और ये सोचकर ही काफी खुशी हो रही है कि मेरी आंखें मेरे बाद भी जिंदा रहेंगी। मेरा मानना है कि अंग दान करना केवल निजी च्वॉइस नहीं है बल्कि एक इंसान होने के नाते जिम्मेदारी है।"

रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए रवीना टंडन ने लिखा, "भगवान आपको खुश रखे।" वहीं युविका चौधरी ने हार्ट शेप इमोजी साझा करते हुए अपना रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने 'बहू हमारी रजनीकांत' से खूब वाहवाही बटोरी थी। शो में उन्होंने रोबोट का किरदार निभाया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article