टीवी मसाला

'द कपिल शर्मा शो' फेम Sugandha Mishra के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी ने रखा कदम

Sugandha Mishra Blessed With Baby Girl: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा मम्मी बन गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है और इस बात की जानकारी उनके पति डॉक्टर संकेत भोसले ने दी है। संकेत ने सुगंधा से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है।

Image

सुगंधा मिश्रा ने बेटी को दिया जन्म

Sugandha Mishra Blessed With Baby Girl: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा ने 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए लोगों का खूब दिल जीता है। उन्होंने अपनी आवाज और एक्टिंग से हर किसी के दिल में जगह बना ली थी। सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) भले ही टीवी से सालों से दूर हैं, लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले जहां सुगंधा मिश्रा ने घर में नन्हे मेहमान की जानकारी दी थी तो वहीं अब उनके पति संकेत भोसले ने फैंस को खुशखबरी दी है कि उनके घर नन्ही परी ने कदम रखा है।

सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) के पति संकेत भोसले ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि भगवान ने उनके घर नन्ही परी भेजी है। इस बार संकेत भोसले ने वीडियो में सुगंधा की झलक दिखाते हुए कहा कि मैं पापा बन गया हूं और ये मां बन गी है। इसके साथ ही संकेत भोसले ने बेटी की झलक भी फैंस के साथ सझा की। संकेत भोसले ने सुगंधा मिश्रा के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यूनिवर्स ने हमें बहुत ही खूबसूरत चमत्कार से नवाजा है। हमारे घर छोटी सी नन्ही परी ने कदम रखा है। कृप्या अपना प्यार हमारी बच्ची पर बरसाते रहें।"

सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले को बेटी के जन्म के लिए फैंस भी खूब बधाइयां दे रहे हैं। वहीं कॉमेडियन भारती सिंह ने भी सुगंधा और संकेत की बेटी के लिए खुशी जाहिर की और लिखा, "बधाई हो, बेबी गर्ल। जय माता दी।" वहीं करण वी ग्रोवर ने कमेंट में बधाइयां देते हुए लिखा, "बधाई हो डॉक्टर संकेत और सुगंधा। भगवान इस परिवार को हमेशा खुश रखे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article