टीवी मसाला

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा से मिलकर गदगद हुए ब्रेट ली, कॉमेडियन से किया ये खास वादा

Brett Lee enjoyed with Kapil Sharma: ऑस्ट्रेलियन बॉलर ब्रेट ली जल्द कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में दिखाई देंगे। कपिल शर्मा के साथ शूटिंग करने के बाद ब्रेट ली ने ट्वीट किया है और कहा है कि उन्होंने कपिल शर्मा को सिडनी बियर पिलाने का वादा किया है।

Image

Brett Lee Kapil Sharma

Brett Lee enjoyed with Kapil Sharma: टीवी इंडस्ट्री की नम्बर 1 कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में जल्द ही ब्रेट ली नजर आएंगे। ब्रेट ली ने कपिल शर्मा के साथ शूटिंग करने के बाद सोशल मीडिया पर प्यारा सा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें कपिल शर्मा के साथ शूटिंग करके काफी मजा आया है। कपिल शर्मा की उपस्थिति ने ब्रेट ली के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर दी। कपिल शर्मा ने ब्रेट ली के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है कि उन्हें भी काफी मजा आया है। कपिल शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मुझे भी आपके साथ काम करके काफी मजा आया सर। मुझे आपका मजाक पसंद आया और आपकी वजह से हमें मजेदार शो मिला है। मेरी तरफ से आपको बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं।'

ब्रेट ली ने कपिल शर्मा से किया खास वादा

कपिल शर्मा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए ब्रेट ली ने कहा है कि वो जब अगली बार कपिल से मिलेंगे, तो अपना वादा पूरा करेंगे। ब्रेट ली के ट्वीट के अनुसार, 'मैं तुमसे जल्द मिलता हूं। और जैसा मैंने वादा किया है मैं तुम्हें सिडनी बियर भी पिलाऊंगा।'

कपिल शर्मा के दोस्त बन गए हैं ब्रेट ली

कपिल शर्मा और ब्रेट ली के बीच में जिस तरह से ट्वीट पर बात हुई है, उससे साफ हो गया है कि ये दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। कपिल शर्मा की ये खास बात है कि उनके शो पर जो भी आता है, वो उनका पक्का दोस्त बनकर जाता है।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article