टीवी मसाला

The Kapil Shama Show: कपिल शर्मा ने मीडिया के सामने बोली ऐसी बात कि Sumona Chakravarti ने लगा दिया 'थप्पड़', देखें वीडियो

Sumona Chakravarti slaps Kapil Sharma: द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) की शूटिंग करने पहुंची सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) को कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने ऐसी बात बोली की अदाकारा खुद को रोक न पायी और उन्होंने कॉमेडियन के थप्पड़ लगा दिया। कपिल-सुमोना अक्सर ऐसा मजाक करते रहते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आता है।

Image

कपिल शर्मा ने मीडिया के सामने बोली ऐसी बात कि Sumona Chakravarti ने लगा दिया 'थप्पड़'

Sumona Chakravarti slaps Kapil Sharma: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार कपिल शर्मा कितने मजाकिया हैं, यह तो हम सब ही जानते हैं। कपिल शर्मा का शो करोड़ों लोगों का मनोरंजन करता है, जिस कारण इसकी टीआरपी हमेशा अच्छी रहती है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को पसंद किया जाता है और हर कोई उनकी हाजिरजवाबी को सलाम करते हैं। हालांकि कई बार कपिल शर्मा को अपने मजाक की वजह से मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। कपिल शर्मा का एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी ऑनस्क्रीन वीबी सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) उन्हें मारती हुई दिख रही हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि कपिल और सुमोना के बीच ऐसा क्या हुआ कि बात हाथापायी तक पहुंच गई है तो आइए आपको पूरा किस्सा बताते हैं...

असल में कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma) की शूटिंग के लिए फिल्म सिटी पहुंचे थे। यहां पर मीडिया के फोटोग्राफर्स पहले से ही मौजूद थे, जिन्होंने इन दोनों को साथ में पोज देने को कहा। पोज देने से पहले कपिल शर्मा ने मजाक-मजाक में कह दिया कि ये सुमोना है और मुझे तो आप जानते ही हैं। बस फिर क्या था कपिल शर्मा के मुंह से ये बात सुनकर सुमोना चक्रवर्ती का मुंह बन गया और उन्होंने मजाक-मजाक में कपिल के थप्पड़ मार दिया। जिस वक्त दोनों के बीच ये मजाक चल रहा था, रितेश देशमुख और जेनेलिया वहीं पर मौजूद थे। आप वायरल होता ये वीडियो नीचे देख सकते हैं...

द कपिल शर्मा शो में भी सुमोना चक्रवर्ती और कपिल शर्मा की प्यार लड़ाई चलती रहती है। कपिल शर्मा शो पर सुमोना का जमकर मजाक उड़ाते हैं, जिसके बाद अदाकारा का मुंह बन जाता है। सुमोना और कपिल काफी लम्बे समय से एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। इन दोनों के बीच जबरदस्त दोस्ती है, जिस कारण ये एक-दूसरे का मजाक उड़ाते रहते हैं। लोगों को कपिल-सुमोना की ये जुगलबंदी काफी पसंद आती है। वैसे आपको सुमोना और कपिल के लड़ाई-झगड़े कैसे लगते हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article