टीवी मसाला

The 50: करण पटेल के बाद इस हैंडसम हंक के नाम पर लगी मुहर, सोशल मीडिया पर हैं 33.5 मिलियन फॉलोअर्स

This Digital Creator Confirm For The 50: कलर्स पर जल्द ही "द 50' दस्तक देने वाला है। इस शो के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं अब इस लिस्ट में एक और हैंडसम हंक का नाम जुड़ चुका है, जो सोशल मीडिया सेंसेशन तो है ही साथ ही कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुका है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, थ्रेड्स

This Digital Creator Confirm For The 50: कलर्स पर जल्द ही "द 50' दस्तक देने के लिए तैयार है। 'द 50' का ऐलान 'बिग बॉस 19' के फिनाले में हुआ था और अभी तक कई सितारों को इस शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है। 'द 50' को लेकर खबर है कि ये शो 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर रिलीज होगा। बीते दिन टीवी के मशहूर एक्टर करण पटेल का नाम इस शो के लिए कंफर्म हुआ। करण पटेल ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर बताया कि उन्हें 'द 50' के लिये बुलावा आया है। वहीं करण पटेल के बाद अब एक और हैंडसम हंक के नाम पर 'द 50' (The 50) की मुहर लग चुकी है।

'द 50' (The 50) के लिए कंफर्म हुआ अगला कंटेस्टेंट ये कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया सेंसेशन मिस्टर फैजू हैं। मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर रील वीडियो शेयर कर बताया कि वह भी 'द 50' का हिस्सा बनने वाले हैं। वीडियो में दिखाई दिया कि मिस्टर फैजू को 'द 50' के लिए न्योता मिलता है। वह शो की टिकट को फ्लॉन्ट करते हुए कहते हैं, "बुलावा आया है लायन के महल का। तो मैं आधिकारिक तौर पर जा रहूं 'द 50' में। जहां होंगे 50 सेलेब्स, 50 पर्सनालिटी, एक लायन और जंग।" मिस्टर फैजू ने वीडियो में अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की। उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "टिकट हाथ में, लक अपने साथ है। ये टिकट बस एक नए एडवेंचर की शुरुआत है।"

मिस्टर फैजू को 'द 50' (The 50) में देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। बता दें कि 'द 50' के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में युविका चौधरी, दिव्या अग्रवाल, शहजादा धामी, जय भानुशाली, मल्लिका शेरावत, निक्की तंबोली, धनश्री वर्मा और कशिश कपूर जैसे स्टार्स शामिल हैं। हालांकि कौन इसका हिस्सा बनेगा, ये देखना बेहद दिलचस्प रहेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article