The 50 show Promo: फराह खान का नया टीवी रियलिटी शो द 50 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। बीते कुछ हफ्तों से द 50 शो के बारे में लोग बात कर रहे हैं। इस शो को लोग बिग बॉस से कंपेयर कर रहे हैं। बिग बॉस की तरह ही इसमें कंटेस्टेंट्स एक ही घर में होंगे। इस बीच टीवी रियलिटी शो द 50 का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
रजत दलाल और दिग्विजय सिंह के बीच हुई भिड़ंत
रियलिटी शो 'द 50' अपने फॉर्मेट और 50 सेलिब्रिटी के शामिल होने से सुर्खियों में छाया हुआ है। मेकर्स ने शो को ग्रैंड बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है और लगातार प्रमो वीडियो जारी कर दर्शकों को झलकियां दे रहे हैं। शो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नया प्रमो वीडियो आया है, जिसमें रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी के बीच जोरदार झगड़ा दिखाया गया है। दिग्विजय रजत से सवाल करते हैं कि कल जब बाकी लोग गालियां दे रहे थे, तब तेरा मुंह क्यों नहीं खुला? यह सुनते ही रजत गुस्से में दिग्विजय पर हमला कर देता है। बाकी सेलिब्रिटी बीच-बचाव में दौड़ पड़ते हैं।
कब होगा शो का प्रीमियर
एक और प्रमो में सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच तीखी नोकझोक दिखाई गई है। सपना अदनान को कहती हैं, 'तू सोच रहा है चढ़ के आएगा दो लोग तो मैं कुछ नहीं बोलूंगी?' अदनान भी गुस्से में जवाब देता है। निक्की तंबोली भी एक कंटेस्टेंट से बहस करती हैं और बाद में अरबाज पटेल को बताती हैं कि वो चाहती हैं कि वो कंटेस्टेंट गुस्सा होकर शो छोड़ दे। एक अन्य प्रोमो में टीवी एक्टर करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज पहले दिन ही एक टास्क के दौरान झगड़ते दिखे हैं। करण सिद्धार्थ को चेतावनी देता है, 'अगली बार बीच में आने की कोशिश की तो हड्डियां तोड़ दूंगा।' प्रीमियर एपिसोड में कई सरप्राइज हैं, जिसमें बॉलीवुड कंपोजर हिमेश रेशमिया का शो में परफॉर्म करना भी शामिल है। शो में मजबूत पर्सनैलिटी, स्ट्रैटेजी और ड्रामा का तड़का होगा, जो दर्शकों को बांधे रखेगा। इस शो का प्रीमियर 1 फरवरी को होगा। सभी लोग शो को देखने के लिए बेताब हैं।
