टीवी मसाला

Teri Meri Doriyaann: गिरती Trp को बचाने के लिए मेकर्स लाएंगे लीप, अंगद-सीरत की जिंदगी में आएग बड़ा तूफान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 1, 2024, 10:54 AM IST

Teri Meri Doriyaann: विजेंद्र कुमेरिया और हिमांशी परासर स्टारर शो तेरी मेरी डोरियां में मेकर्स लीप लाने वाले हैं। लीप के बाद शो की कहानी बदल जाएगी। रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा है कि शो की कहानी अंगद और सीरत पर बेस्ड होगी। शो में अंगद और सीरत का रोमांटिक शुरू होने वाला है।

Image

Teri Meri Doriyaann (credit pic: instagram)

Teri Meri Doriyaann: स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी शो तेरी मेरी डोरियां टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में विजेंद्र कुमेरिया और हिमांशी परासर की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है। फैंस दोनों को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। शो में घरवालों के सामने वीर की सच्चाई आ गई है। वीर को रिहैब सेंटर भेज दिया गया है। वहीं, सीरत की हरकतों को देखते हुए अंगद उसे घर से बाहर निकाल देता है। इसके बाद फैंस को लगा था कि मेकर्स शो में सीरत और अंगद की लव स्टोरी को दिखाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। मेकर्स शो में जल्द लीप लाने वाले हैं।

मेकर्स ने अभी खुलासा नहीं किया है कि शो में कितने सालों का लीप आएगा। लेकिन लीप के बाद शो की कहानी अंगद और सीरत के इर्दगिर्द ज्यादा होगी। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि तेरी मेरी डोरियां बंद होने वाला है। शो में वीर का किरदार निभाने वाले जतिन अरोड़ा ने कंफर्म किया था कि वो शो छोड़ रहे हैं।

तेरी मेरी डोरियां में आएगा लीप

एक्टर ने इसके पीछे अपनी हेल्थ और बेहतर मौको को कारण बताया है। जतिन के अलावा सीरत का किरदार निभाने वाली प्राची हांडा भी शो छोड़ रही हैं। इन दोनों स्टार्स के शो छोड़ने के बाद अटकले तेज हो गई कि तेरी मेरी डोरियां बंद हो रहा है। हालांकि मेकर्स का कहना है कि लीप के बाद शो की पूरी कहानी अंगद और सीरत पर होगी। बाकी स्टार्स की वजह से दोनों को कम स्क्रीन स्पेस मिल रहा था। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सीरत और अंगद की जिंदगी में अनचाहा मेहमान आने वाला है जो दोनों की लाइफ में तूफान लाएगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article