Deepika Padukone-Ranveer Singh Viral Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने फैंस संग गुड न्यूज शेयर की है। दीपिका और रणवीर को सेलेब्स और फैंस बधाई दे रहे हैं। कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचा है। रणवीर और दीपिका को देखकर फैंस बेकाबू हो गए। दोनों की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ीं। इस दौरान रणवीर दीपिका को प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए। रणवीर-दीपिका का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में रणवीर और दीपिका को देखने के लिए एयरपोर्ट के बाहर लोगों की भीड़ नजर आती है। दीपिका और रणवीर ट्विनिंग आउटफिट में नजर आए। रणवीर भीड़ में दीपिका को प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए। रणवीर ने इस सिचुएशन को बहुत अच्छी तरह से हैंडल किया।
रणवीर-दीपिका का वीडियो हुआ वायरल
एक्टर के इस जेश्चर ने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर रणवीर का फैंस से मिलना का भी वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रणवीर अपने फैंस से दिल खोलकर मिलते हुए नजर आ रहे हैं। कपल अंबानी परिवार के जश्न में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचा है। रणवीर- दीपिका के अलावा शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, सलमान खान, रश्मिका मंदाना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट समेत कई सितारे पहुंचे हैं।
BAFTA अवॉर्ड्स के बाद दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट्स में दांवा किया गया था कि दीपिका अपने सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं। एक्ट्रेस ने अवॉर्ड सेरेमनी में अपनी साड़ी से बेबी बंप को छिपाया था। कपल ने अब प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सितंबर 2024 लिख कर फैंस को गुड न्यूज दी।
