टीवी मसाला

Teri Meri Doriyaann: साहिबा की हंसती-खेलती जिंदगी उजाड़ने फिर होगी सीरत की एंट्री, TRP के लिए मेकर्स खेलेंगे दांव!

Teri Meri Doriyaann Seerat Aka Roopam Sharma To Re-Enter In Show: टीवी के चर्चित सीरियल 'तेरी मेरी डोरियां' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो को लेकर एक प्रोमो सामने आया है, जिससे अटकलें लगने लगीं कि सीरत यानी रूपम शर्मा की शो में दोबारा एंट्री हो सकती है।

Image

'तेरी मेरी डोरियां' में होगी सीरत की एंट्री?

Teri Meri Doriyaann Seerat Aka Roopam Sharma To Re-Enter In Show: टीवी के चर्चित सीरियल 'तेरी मेरी डोरियां' ने स्टार प्लस पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो लगातार टीआरपी लिस्ट में भी ऊपर उठने की कोशिश कर रहा है, हालांकि अभी ये सारी कोशिशें नाकाम हो रही हैं। 'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) की टीआरपी सुधारने के लिए ही मेकर्स इसमें बड़ा तूफान लाने वाले हैं। इससे जुड़ा शो का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साहिबा और अकीर की हंसती-खेलती जिंदगी में किसी की एंट्री होती नजर आई। हालांकि प्रोमो में केवल परछाईं ही दिखाई दी, जिसे लेकर लोगों ने दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया।

'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) का लेटेस्ट प्रोमो देखने के बाद फैंस ने ये अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि एक्ट्रेस रूपम शर्मा (Roopam Sharma) यानी सीरत की शो में दोबारा एंट्री होने वाली है। वह एक बार फिर से साहिबा की जिंदगी में आग लगाने के लिए तैयार है। हालांकि इंडिया फोरम ने 'तेरी मेरी डोरियां' में सीरत की वापसी को लेकर एक बार रूपम शर्मा से बात की थी। इसपर एक्ट्रेस ने मीडिया से कहा था, "सीरत शो में वापिस आएगी या नहीं, ये दर्शकों के लिए अभी भी रहस्य है। अभी के लिए सीरत का ट्रैक खत्म हो चुका है और ये कितने समय तक ऐसे ही रहेगा, पता नहीं। सीरत का भविष्य दर्शकों के लिए रहस्य रहेगा, क्योंकि मैं अभी इस सिलसिले में बात नहीं कर सकती।"

बता दें कि 'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) में सीरत की वापसी होगी या नहीं, इस मामले पर अभी तक मेकर्स की ओर से भी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है। इससे इतर 'तेरी मेरी डोरियां' में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स की बात करें तो साहिबा और अकीर की जिंदगी में नया तूफान आने वाला है। हालांकि ये तूफान ब्रार खानदान से जुड़ा होगा या नहीं, इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article