टीवी मसाला

Exclusive: झूठ बोलकर 'तेरी मेरी डोरियां' में कास्ट की गई थीं प्राची हाडा, एक्ट्रेस ने खोला मेकर्स का कच्चा-चिट्ठा

Exclusive, Prachi Hada Slams Teri Meri Doriyaann Makers: टीवी के चर्चित शो 'तेरी मेरी डोरियां' ने दर्शकों के दिलों पर राज करने के साथ-साथ टीआरपी में भी टॉप 10 में जगह बनाई हुई है। लेकिन शो में कीरत का रोल निभा चुकीं प्राची हाडा ने इसके मेकर्स पर कई संगीन आरोप लगाए हैं।

Image

'तेरी मेरी डोरियां' के मेकर्स पर प्राची हाडा ने तोड़ी चुप्पी

Exclusive, Prachi Hada Slams Teri Meri Doriyaann Makers: टीवी का चर्चित शो 'तेरी मेरी डोरियां' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। 'तेरी मेरी डोरियां' में विज्येंद्र कुमेरिया (Vijayendra Kumeria) और हिमांशी पराशर (Himanshi Parashar) मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। शो में हाल ही में 5 साल का लीप आया है, जिससे इसकी कहानी को दिलचस्प मोड़ मिला है। लेकिन हाल ही में 'तेरी मेरी डोरियां' अपने ट्विस्ट एंड टर्न्स के कारण नहीं बल्कि इसका हिस्सा रह चुकीं प्राची हाडा के कारण सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, प्राची हाडा (Prachi Hada) ने 'तेरी मेरी डोरियां' के मेकर्स पर आरोप लगाया है कि उन्होंने झूठे वादे कर एक्ट्रेस को शो में कास्ट किया था।

'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) से जतिन अरोड़ा के जाने के बाद इसमें कीरत का रोल अदा करने वाली प्राची हाडा (Prachi Hada) ने भी शो को अचानक छोड़ दिया। प्राची हाडा पर डायरेक्टर ने आरोप लगाया था कि वह सेट पर नखरे दिखाती थीं। इस बात को लेकर टेली टॉक/टाइम्स नाउ ने प्राची हाडा से जुड़ने की कोशिश की। हालांकि सवाल-जवाब के दौरान प्राची हाडा ने मेकर्स पर आरोप लगा। प्राची हाडा ने इस सिलसिले में कहा, "वो लोग झूट बोल रहे हैं। पहले उन्होंने वादा किया कि 'तेरी मेरी डोरियां' में तीन भाई और तीन बहनों की लव स्टोरी होगी। लेकिन तीन महीने बाद मुझ एहसास हुआ कि ये लोग केवल अंगद और साहिबा पर ही ध्यान दे रहे हैं। इस बारे में मैंने मेकर्स से कहा कि मैं शो में पैरेलल लीड होने वाली थी, लेकिन शो उस दिशा में नहीं जा रहा। मुझे केवल सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर कास्ट कर दिया गया, जिसके करने के लिए कुछ ज्यादा था ही नहीं।"

प्राची हाडा (Prachi Hada) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने बताया कि मेकर्स ने उनसे फिर से झूठे वादे किये कि उनका ट्रैक जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने इस सिलसिले में आगे बताया, "मुझसे कहा गया कि मेरा ट्रैक जल्द ही शुरू होगा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मैंने प्रोडक्शन हाउस को इस सिलसिले में नोटिस भी दिया। उस दौरान उन्होंने मुझे केवल 5 दिन शूट पर बुलाया। उन्होंने मेरी डेट भी ब्लॉक कर दी, जिससे मैं कुछ भी नहीं कर पा रही थी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article