Karan Kundrra on Tejasswi Prakash: टीवी के जाने-माने स्टार तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की जोड़ी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने सगाई की है। इसके बाद से तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान करण कुंद्रा ने ऐसा खुलासा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया है। (ये भी पढ़ें: सगाई के बावजूद शादी के मूड में नहीं हैं Karan Kundrra-Tejasswi Prakash, बोले- अभी हम तैयार नहीं...)
करण कुंद्रा ने किया ये खुलासा
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का अभी हाल में दिया एक इंटरव्यू है। करण कुंद्रा ने अंगद बेदी और नेहा धूपिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'तेजस्वी की मां ने मुझसे साफ कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और मुझे उसके बारे में सोचने के लिए थोड़ा वक्त लेना चाहिए, क्योंकि वो थोड़ी अलग है। हालांकि उनके पापा हमारे रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं थीं।' करण कुंद्रा का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: Tejasswi Prakash-Karan Kundrra की सगाई से हुई Anusha Dandekar को जलन? पोस्ट शेयर कर निकाला दिल का गुबार)
तेजस्वी प्रकाश ने दिया ये जवाब
करण कुंद्रा की बात पर तेजस्वी प्रकाश ने हुए कहा, 'मम्मी बस ये देखना चाहती थीं कि करण इस रिश्ते में सहज हैं या नहीं। शादी से पहले लिव-इन में रहने का आइडिया भी मेरी मां का ही था। बहुत लोग इसके खिलाफ होते हैं, लेकिन मम्मी का मानना है कि शादी से पहले साथ रहकर एक-दूसरे को समझ लेना चाहिए।'
प्यार की शुरूआत
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात बिग बॉस में हुई थी और वहीं दोनों एक-दूसरे के करीब आए। करण कुंद्रा ने कहा, 'वहीं से हमारे बीच प्यार शुरू हो गया था।' तेजस्वी ने बताया, “जब करण ने कहा कि वो मुझे पसंद करते हैं, तो मुझे उनकी बात बहुत सच्ची लगी। लेकिन मैंने उन्हें परखने के लिए थोड़ा वक्त लिया। मैं बस ये देखना चाहती थी कि वो जो कह रहे हैं, सच में दिल से कह रहे हैं या नहीं। और उन्होंने हर बार खुद को साबित किया।'
