टीवी मसाला

सगाई के बावजूद शादी के मूड में नहीं हैं Karan Kundrra-Tejasswi Prakash, बोले- अभी हम तैयार नहीं...

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Not Yet Ready For Marriage: पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश प्रपोजल के बाद भी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इस बात का खुलासा दोनों ने खुद किया है।

Image

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश शादी के लिए नहीं हैं तैयार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Not Yet Ready For Marriage: पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की प्रेम कहानी 'बिग बॉस 15' में शुरू हुई थी। वहीं रियलिटी शो देसी ब्लिंग में रहते हुए ही करण कुंद्रा ने घुटने पर बैठकर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को शादी के लिए प्रपोज भी किया। लेकिन शादी की बात आते ही दोनों पीछे हटते नजर आ रहे हैं। प्रपोजल के बाद भी करण कुंद्रा और तेजस्ली प्रकाश का कहना है कि वे अभी शादी के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। उनकी इस बात ने फैंस को भी हैरान करके रख दिया है। यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash-Karan Kundrra की सगाई से हुई Anusha Dandekar को जलन? पोस्ट शेयर कर निकाला दिल का गुबार

    तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' का हिस्सा बने। जहां दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। वहीं एक गेम के दौरान नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश से सवाल किया कि आप दोनों में से कौन अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। इस सवाल के जवाब में दोनों ने एक-दूजे की तरफ उंगली की। जहां करण कुंद्रा ने तेजस्वी का नाम लिखा तो वहीं तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा का नाम लिया। एक-दूसरे का जवाब देख करण कुंद्रा ने हंसते हुए कहा, "मैं दोनों लिखने वाला था। वो सवाल बहुत ही असमंजस वाला है हमारे संदर्भ में।" करण कुंद्रा की बातों के बीच ही तेजस्ली प्रकाश ने दोनों की स्थिति को समझाने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने कहा कि वे अपने रिश्ते पर शक नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्हें वक्त चाहिए। तेजस्वी प्रकाश ने कहा, "हम अभी के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन जिंदगी के लिए रेडी हैं।" यह भी पढ़ें: 'इश्कबाज' फेम Krissann Barretto शादी के ढाई साल बाद बनी मां, बेटी को दिया जन्म; रखा खूबसूरत सा नाम
    karan

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश

      बता दें कि करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश को एक-दूजे को डेट करते हुए 5 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। दोनों की शादी का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि प्रिंस नरुला ने कहा था कि एक रियलिटी शो के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article