करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। कपल अक्सर साथ में हैंगआउट करते हुए स्पॉट होता है। करण और तेजस्वी को फैंस प्यार से तेजरन बुलाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद हैं। करण और तेजस्वी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। दोनों को बिग बॉस 15 में प्यार हुआ था। करण और तेजस्वी की लव स्टोरी उनके सीजन की हाइलाइट थी। घर से बाहर आने के बाद भी दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।
तेजस्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए रोने लगती हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं करण के साथ बेहद खुश हूं। करण की तारीफ करते हुए तेजस्वी की आंखों में आंसू आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर करण और तेजस्वी का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस तेजस्वी के क्यूट जेश्चर को बेहद पसंद कर रहे हैं।
करण- तेजस्वी का वीडियो वायरल
करण और तेजस्वी फिलहाल अपने काम को लेकर काफी बिजी हैं। दोनों अपने करियर में अच्छा काम कर रहे हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश का नागिन 6 में लीड रोल प्ले कर रही हैं। एक्ट्रेस का शो सुपरहिट चल रहा है। इसके अलावा उनकी मराठी फिल्म भी हाल ही में रिलीज हुई है। एक्ट्रेस के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस स्वरागिनी, पहरेदार पिया की समते कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो बिग बॉस 15 और खतरों के खिलाड़ी 10 में दिखाई दी थी। करण कुंद्रा इन दिनों तेरे इश्क में घयाल में नजर आ रहे हैं। एक्टर टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। करण और तेजस्वी ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया है।
