टीवी मसाला

TMKOC: इस बार सात फेरे लेने में कामयाब होगा पोपटलाल? ट्रोलिंग के बीच खुद श्याम पाठक ने तोड़ी चुप्पी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Shyam Pathak Open Up On Trolling: टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में पोपटलाल के दूल्हा बनने के बाद भी उसकी अभी तक शादी नहीं हुई है। इस बात पर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन अब मामले को लेकर श्याम पाठक ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- सोनी लिव

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Shyam Pathak Open Up On Trolling: टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की कहानी के साथ-साथ इसके किरदारों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया है। लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दर्शक अब मेकर्स से कुछ नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल, शो में बीते कुछ दिनों से पोपटलाल की शादी का मसला फिर से शुरू हो गया है। ये मामला पतंगबाजी पर अटका हुआ है और इस बार भी दर्शकों को पोपटलाल की शादी होते हुए नजर नहीं आई। ऐसे में दर्शकों ने मेकर्स की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन अब इस मामले पर श्याम पाठक ने चुप्पी तोड़ी है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में पोपटलाल का किरदार अदा करने वाले श्याम पाठक ने ई-टाइम्स संग बातचीत में इस मामले पर चुप्पी तोड़ी। शो में पोपटलाल की शादी होगी या नहीं, इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, "जब भी शो में शादी का ट्रैक आता है तो दर्शक उत्साहित हो जाते हैं। पोपटलाल की शादी क्या सच में होगी? इस ट्विस्ट के लिए लोग ट्रैक देखते हैं, क्योंकि इसकी कहानी और मजेदार हो जाती है। आप खुद देख सकते हैं कि मैं दूल्हे के लुक में नजर आ रहा हूं। कई सारे उत्साहित पल हैं। लेकिन जल्द लोगों को पता चलेगा कि मेरी शादी होगी या नहीं। अब मेकर्स पोपटलाल की शादी कराएंगे या नहीं। लेकिन मुझे भरोसा है कि एक दिन पोपटलाल का घर जरूर बसेगा।"

दर्शकों की नाराजगी पर श्याम पाठक ने तोड़ी चुप्पी

श्याम पाठक ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को लेकर दिख रही दर्शकों की नाराजगी पर कहा, "पोपटलाल की शादी न होने पर लोग गुस्सा होते हैं और मैं उनके इस तरीके को प्यार मानता हूं। क्योंकि वो मेरी शादी होते हुए देखना चाहते हैं। मैं इसे सकारात्मकता के साथ लेता हूं। मैं उन्हें भरोसा दिलाना चाहता हूं कि एक दिन पोपटलाल की शादी जरूर होगी। मेरी तरह वो भी सकारात्मक इंसान है, आशा नहीं छोड़ता। ट्रोल्स के गुस्से को मैं समझता हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article