Munmun Dutta Kolkata Home: टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से हसीना ने घर-घर पहचान बनाई है। आज भी मुनमुन की एक्टिंग से ज्यादा लोग खूबसूरती को तवज्जो देते हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने शो से छुट्टी लेकर अपने होम टाउन कोलकाता पहुंच गई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक तस्वीर शेयर कर सभी को अपने घर की झलक दिखाई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए मुमुन के वायरल पोस्ट की तस्वीरें।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फ़ेम मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) अपने घर कोलकता पहुंच गई है छुट्टियां मनाने। ऐसे में एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर अपने कोलकाता वाले घर का एक-एक कोना तस्वीरों से फैंस को दिखाया है। पहली कुछ तस्वीरों में मुनमुन मिरर सेल्फ़ी खींची है जिसमें ब्लू कलर के शॉर्ट पहने एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं। अगली तस्वीर में कोलकाता की फेमस चाट-पापड़ी और पुचका यानी गोलगप्पे देखने को मिले। मुनमुन ने अपने घर की कई इन्साइड तस्वीरे भी शेयर की जो काफी खूबसूरत हैं। मुनमुन का जन्म पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर शहर में हुआ था। मुनमुन के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं।
मुनमुन दत्ता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो रिपोर्ट्स का मानना था की वह अपने से उम्र में कई साल छोटे राज अनादकट को डेट कर रही हैं। हालांकि कुछ समय बात मुनमुन ने इन खबरों का कटाक्ष कर झूठ बताया। मुनमुन अपने फैंस संग सोशल मीडिया के साथ-साथ यूट्यूब चैनल से भी जुड़ी रहती हैं। मुनमुन इन दिनों यूट्यूब की दुनिया में नाम कमाने की कोशिश कर रही हैं।
