टीवी मसाला

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बॉयकॉट के बीच शो में हुई इस हसीना की एंट्री, अब जाकर पूरी होगी कमी

Monaz Mevawalla Enters In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते कई दिनों से लोगों के निशाने पर बना हुआ है। वहीं इन सबके बीच हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक्ट्रेस मोनाज मेवावाला की एंट्री हुई है।

Image

मोनाज मेवावाला की हुई 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एंट्री

Monaz Mevawalla Enters In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने सालों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीते 15 सालों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहा है। लेकिन कुछ दिनों पहले शो में दयाबेन की वापसी के नाम पर बेवकूफ बनाने के लिए लोगों ने न केवल असित मोदी को फटकार लगाई, बल्कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को भी बॉयकॉट किया। वहीं इन सबके बीच अब असित मोदी के शो में एक नई एंट्री हुई है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को इसी साल अप्रैल में जेनिफर मिस्त्री यानी रोशन भाभी ने अलविदा कह दिया था। उन्होंने शो से जाने के बाद असित मोदी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। जेनिफर मिस्त्री के बाद से ही मेकर्स नई एक्ट्रेस की तलाश में जुटे हुए थे। वहीं दूसरी ओर दर्शकों को रोशन भाभी की कमी खल रही थी। लेकिन अब इस रोल के लिए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मोनाज मेवावाला ने एंट्री मारी है। मोनाज मेवावाला को लेकर असित मोदी ने कहा, "हम उन्हें अपने शो में पाकर बेहद खुश हैं। उनका टैलेंट और एक्टिंग किरदार और शो को अलग ही रूप देगा। हम पूरे दिल से मोनाज का 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में स्वागत करते हैं।"

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा बनकर खुश हैं मोनाज

बता दें कि मोनाज मेवावाला (Monaz Mevawalla) ने भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) बनने पर आभार और खुशी जाहिर की। उन्होंने इस बारे में कहा, "मुझे वो रोल बहुत पसंद है और मैं इस अवसर के लिए मिस्टर मोदी की आभारी हूं। मैं इस कैरेक्टर में अपनी पूरी जान फूंक दूंगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article