टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अभिषेक की वजह से ईशा-समर्थ में हुआ झगड़ा, कपल ने शो में खत्म किया अपना रिश्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 3, 2023, 03:59 PM IST

Bigg Boss 17: घर में अभिषेक की वजह से ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के बीच में जमकर झगड़ा हुआ है। झगड़े के दौरान ईशा समर्थ से कहती हैं वो मुझे तुझसे ज्यादा समझता है। समर्थ ईशा से कहते हैं कि मैं तुम्हारी शक्ल तक नहीं देखना चाहता हूं।

Image

Bigg Boss 17 Promo (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ एंट्री ली थी। घर में ईशा और अभिषेक के लव- हेट रिलेशनशिप को लोगों ने खूब पसंद किया था। कुछ समय बाद ही ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ने एंट्री की। ईशा ने शुरुआत में समर्थ को अपना बॉयफ्रेंड मानने से इंकार कर दिया था। बाद में ईशा ने उन्हें अपना बॉयफ्रेंड मान लिया था। हाल ही में मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में ईशा समर्थ और अभिषेक साथ में किचन एरिया में नजर आते हैं।

वीडियो में ईशा और अभिषेक साथ में खाना बनाते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान ईशा अभिषेक से मजाक में कहती हैं कि मैंने बोल दिया ना तू यहां से हिल नहीं सकता है। अभिषेक कहते हैं आज कल तू जल रही हैं। इस बात पर समर्थ कहते हैं ईशा ऐसे ही जलने लगते हैं।

ईशा और समर्थ का हुआ ब्रेकअप

ईशा समर्थ से कहती हैं कि मुझे तुझसे ज्यादा वो समझता है। अभिषेक बार-बार ईशा को समझाते हैं कि ऐसा मत बोल उसे हर्ट होगा। समर्थ बाद में कहते हैं कि तेरी इस बात ने मुझे बहुत हर्ट किया है ईशा। मैं तुझे देखना तक नहीं चाहती हूं। ये बात सुनकर ईशा काफी इमोशनल हो जाती है। झगड़े के दौरान ईशा कहती हैं कि इतनी दिक्कत है मत रह मेरे साथ।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article