TMKOC Actor Found Dead: दिलीप जोशी स्टारर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर ललित मनचंदा की मृत्यु हो गई है। अन्य कई शोज और बॉलीवुड फिल्मों में ललित मनचंदा नजर आ चुके हैं। एंटेरटेन्मेंट इंडस्ट्री ने अपना एक और सितारा आज खो दिया जिसे जान सभी दुखी हैं। ललित मनचंदा के निधन से टीवी दुनिया मानों शोक में डूब सी गई है। इस दुख खबर को टीवी कलाकार संघ 'सिन्टा' ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर कैसे ललित मनचंदा की मृत्यु हुई।
करीबी सूत्रों से पता चला है कि एक्टर ललित मनचंदा (Lalit Manchanda) ने अपने मेरठ वाले घर में फांसी लगाकर जान दे दी। ललित कुछ समय से मानसिक और निजी जिंदगी को लेकर काफी परेशनियाओं का सामना कर रहे थे। सिर्फ यही नहीं आर्थिक तंगी के कारण ललित मनचंदा मुंबई छोड़कर मेरठ शिफ्ट हो गए थे। पिछले 6 महीने से एक्टर अपने परिवार संग रह रहे थे। सिन्टा ने सूचना देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया जिसमें अन्य कलाकार ललित मनचंदा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के साथ-साथ एक्टर डीडी नेशनल के 'सेवनांचल की प्रेमकथा' शो में नजर आए थे।
पुलिस ने एक्टर का मृत शरीर पंखे से लटका हुआ पाया। हालांकि पुलिस मामले की कारवाई कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया। हालांकि अभी तक अंतिम संस्कार से जुड़ी कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है।
