टीवी मसाला

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू ने किया माँ-बाप का सपना पूरा, जन्मदिन पर खरीदी नई चमचमाती नहीं गाड़ी

Palak sidhwani Bought New Car: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभा चुकी पलक सिधवानी ने हाल ही में नई गाड़ी खरीदी। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सभी के संग ये खुशखबरी शेयर की।

Image

TMKOC Fame Palak sidhwani Bought New Car

Palak sidhwani Bought New Car: दिलीप जोशी स्टारर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लोग आज भी कई सालों से पसंद कर रहे हैं। ऐसे में शो के किरदार अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। शो में सोनू का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस पलक सिधवानी को कोई कैसे भूल सकता है। अपने किरदार से उन्होंने घर-घर पहचान तो बनाई ही साथ ही दिल भी जीते। अब ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने माता-पिता को एक शानदार तोहफा दिया, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए इसी से जुड़ा वायरल वीडियो।

टीवी एक्ट्रेस पलक सिधवानी (Palak Sidhwani) ने हाल ही में अपने 26वें जन्मदिन पर माता-पिता को गाड़ी गिफ्ट की। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया की यह उनकी दूसरी कार है लेकिन कुछ ज्यादा महंगी नहीं है। हमेशा से मम्मी को रुफटॉप वाली और पापा को बड़ी गाड़ी चाहिए थी, मुझे और भाई को उनकी खुशी। मैं आज एक साल और बड़ी हो गई हूं मुझे बस अपने खास लोगों को खुश देखना है। यही चीजें अब मैं अपनी जिंदगी में करना चाहती हूं, साथ ही अपने सभी फैंस को प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद।

इसी के साथ वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सिर्फ यही नहीं उनको नई गाड़ी के लिए बधाई दे रहे हैं। जानकारी के लिए बात दें पलक ने कुछ समय पहले ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को अलविदा कहा है। आज भी लोगों को शो में उनकी कमी महसूस हो रही है, सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं इससे पहले भी कई कलाकार शो को अलविदा कह चुके हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article