टीवी मसाला

TMKOC: सेट पर बबीता जी ने मनाया बर्थडे, फैंस ने पूछा- जेठालाल ने क्या गिफ्ट दिया...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 28, 2023, 05:37 PM IST

Munmun Dutta Birthday: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बबीता जी ने सेट पर जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने टीम के लोगों के साथ केक कट करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन में जेठालाल नजर नहीं आए।

Image

Taarak Mehta Ka ooltah Chasmah (credit Pic: Instagram)

Munmun Dutta Birthday: सब टीवी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। शो की टीआरपी हमेशा टॉप पर रहता है। शो के ऑइकोनिक कैरेक्टर ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। शो भले ही अलग-अलग कारणों से विवादों में रहता है। लेकिन फैंस को शो का भरपूर प्यार मिल रहा है। शो में फैंस दयाबेन का इंतजार बेसब्री से कर रहा है।

तारक मेहता में बबीता जी और जेठालाल की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आती है। सेट पर बबीता जी ने अपना जन्मदिन सेलिब्रिट किया। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बबीता जी बर्थडे सेलिब्रेशन

सेट पर बबीता जी ने धूमधाम से अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। सेट पर एक्ट्रेस ने पूरी टीम के साथ एन्जॉय किया। एक्ट्रेस के वीडियो में जेठालाल नहीं नजर आए। फैंस एक्ट्रेस को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस बबीता जी से पूछ रहे हैं कि जेठालाल कहां है? वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि जेठालाल ने आपको क्या गिफ्ट दिया है। कुछ समय पहले शैलेश लोढ़ा ने इस शो को छोड़ दिया था। शैलेश लोढ़ा और असित मोदी के बीच पैसों को लेकर जमकर विवाद हुआ था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article