टीवी मसाला

TMKOC : जेनिफर के बाद इस एक्ट्रेस ने निकाली असित पर भड़ास, बोलीं- वो लोगों को कुत्ते की तरह ट्रीट करता है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 18, 2023, 05:46 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) पर तारक मेहता फेम एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनिका ने बताया कि सेट पर असित खुद को भगवान मानते हैं। एक्ट्रेस ने इसके अलावा सोहेल रमानी के खिलाफ भी भड़ास निकाली है।

Image

Asit Modi and Monica Bhadoria (credit pic: instagram)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी की मुश्किले बढ़ने वाली है। असित के खिलाफ तारफ मेहता फेम एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर के खिलाफ कोर्ट में केस किया है। अब असित के खिलाफ तारक मेहता फेम एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने गंभीर अरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने दांवा किया कि असित सेट पर लोगों को बहुत बुरी तरह से ट्रीट करते हैं। वो लोगों को सेट पर कुत्ता समझते हैं। एक्ट्रेस ने साल 2019 में इस शो को अलविदा कह दिया था और अब मोनिका ने अपना अनुभव शेयर किया है।

मोनिका ने कहा कि मेकर्स ने साल भर तक मेरी 4 से 5 महीने की पेमेंट को रोक दिया था। मोनिका ने शो में लंबे समय तक बावरी का किरदार निभाया था। उन्होंने कहा मेरी ही नहीं राज अंदकत और गुरुचरण सोढ़ी की भी पेमेंट को रोक दिया था। ऐसा नहीं है कि असित मोदी को पैसों को कमी है।

मोनिका ने असित मोदी पर निकाली भड़ास

मोनिका ने बताया कि मेरी मां को कैंसर था इस समय भी मुझे सेट पर आने के लिए कहा जाता था। मैं रातभर अस्पताल में अपनी मां की देखभाल करती है और सुबह मुझे कॉल करके सूट पर बुलाया जाता था। कई बार मेरा शॉर्ट भी नहीं होता था।

एक्ट्रेस ने आगे बताया, मेरी मां के निधन के बाद भी किसी को कई मतलब नहीं था। मां के निधन के सात दिन बाद मुझे शूट पर बुलाया गया। एक्ट्रेस ने मेकर्स से कहा कि अभी उनकी काम करने की हालत नहीं है तब मेकर्स ने कहा था कि हम आपको पैसे दे रहे हैं। मुझे कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया था ताकि मैं मीडिया के सामने कुछ न बोलू। तारक मेहता के सेट पर असित मोदी खुद को भगवान मानते हैं। सेट पर कलाकारों के साथ बहुत ही बुरी तरीके से बर्ताव किया जाता है। मोनिका ने कहा कि सोहेल रमानी सबसे ज्यादा बदतमीज है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article