टीवी मसाला

TMKOC में सालों बाद वापसी का विचार कर रही हैं दयाबेन! जेठालाल के साले सुंदरलाल ने बताया बहन का सच

TMKOC Mayur Vakani Breaks Silence On Disha Vakani Comeback Rumors: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 17 साल पूरे हो चुके हैं। इस खुशी में बीते दिन शो के मेकर्स और स्टार कास्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी दौरान शो में सुंदरलाल का रोल अदा करने वाले मयूर वकानी ने दिशा वकानी के कमबैक पर चुप्पी तोड़ी।

Image

फोटो क्रेडिट- सोनी लिव

TMKOC Mayur Vakani Breaks Silence On Disha Vakani Comeback Rumors: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। असित मोदी के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 17 साल पूरे हो चुके हैं और खास बात तो यह है कि इन सालों में शो ने एक भी दिन दर्शकों को निराश नहीं किया। यहां तक कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीआरपी में भी बहुत बार नंबर वन रहा है। शो भले ही कितना भी अच्छा चल रहा है, लेकिन आज भी दर्शकों को दयाबेन की कमी खलती है। लोग अभी भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी की वापसी की आस लगाकर बैठे हैं। इस मामले को लेकर अब शो के सुंदरलाल और दिशा वकानी के सगे भाई मयूर वकानी ने चुप्पी तोड़ी है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मयूर वकानी (Mayur Vakani) ने जूम/टेली टॉक को इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे सवाल किया गया कि आपकी बहन दिशा वकानी से बात होती है, क्या कहती हैं वो शो को लेकर। क्या आपने भी कभी कोशिश की कि वापिस आ जाओ शो में? इसपर मयूर वकानी ने जवाब दिया, "हम दोनों कलाकार हैं। ईश्वर की कृपा से पापा ने हमें प्रोफेशनलिज्म भी सिखाया था। भाई-बहन तो बात करते थे, लेकिन सुंदर-दया बात नहीं करते थे। तो वो उसका जो है, उसमें मैं पैर नहीं रखता। असित भाई ने भी इस चीज के लिए मुझपर कभी दबाव नहीं बनाया।"

मयूर वकानी (Mayur Vakani) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस सिलसिले में आगे कहा, "जो पतली लाइन है ना, बहुत-बहुत पतली, वो अभी भी सही ढंग से बनी हुई है।" मयूर वकानी से पूछा गया कि फैंस तो उन्हें बोलते होंगे कि दिशा वकानी को मनाओ वापसी के लिए? इसपर मयूर वकानी ने बताया कि फैंस का उन दोनों भाई-बहनों को बहुत प्यार मिला है। मैं ईश्वर का आभारी हूं, माता-पिता का आभारी हूं कि उन्होंने ये सफर हमारा शुरू कराया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article