टीवी मसाला

TMKOC के लिए असित मोदी से सबसे ज्यादा पैसे वसूलते हैं दिलीप जोशी, बबीता जी से भी तीन गुना है जेठालाल की फीस

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Dilip Joshi Fees Will Make You Shock: टीवी के चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में जेठालाल बनकर दिलीप जोशी ने दर्शकों को खूब हंसाया है। लेकिन बता दें कि वह इस शो के लिए अच्छी खासी रकम भी वसूलते हैं।

Image

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सबसे ज्यादा फीस वसूलते हैं दिलीप जोशी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Dilip Joshi Fees Will Make You Shock: टीवी के चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने बीते कई सालों से टीवी पर ऐसा कब्जा जमाया हुआ है कि घर-घर में पहचान बनाने के साथ-साथ शो टीआरपी में भी टॉप 10 में रहता है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में यूं तो हर किरदार ने लोगों का दिल जीता है। लेकिन जेठालाल जैसी पॉपुलैरिटी शायद ही किसी को मिली है। वहीं दिलीप जोशी ने भी जेठालाल के किरदार में जान फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि इस किरदार के लिए अब दिलीप जोशी अच्छी खासी रकम भी वसूलते हैं।

दिलीप जोशी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में जेठालाल बनने के लिए असित मोदी से सबसे ज्यादा पैसे वसूलते हैं। उनकी फीस बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता से भी तीन गुना ज्यादा है। फिल्मीबीट ने साल 2024 में नवंबर में रिपोर्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि दिलीप जोशी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हाईएस्ट पेड कलाकार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप जोशी प्रति एपिसोड के हिसाब से 1.5 लाख रुपये वसूलते हैं। वहीं उनके पिता का रोल अदा करने वाले अमित भट्ट को एक एपिसोड का 80 हजार रुपये मिलता है।

दूसरी ओर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को भी शो के लिए अच्छे खासे पैसे मिलते हैं। वह एक एपिसोड के हिसाब से 50 हजार रुपये वसूलती हैं। बता दें कि दिलीप जोशी से पहले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के रोल के लिए राजपाल यादव और कीकू शारदा जैसे सितारों को भी अप्रोच किया गया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article